फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   पिटाई के बाद विवाहिता को घर से निकाला

पिटाई के बाद विवाहिता को घर से निकाला

Wed, 11 Jul 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
पिटाई के बाद विवाहिता को घर से निकाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। नगला चंदी गांव में दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजनों ने अपनी बहू को पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता के पिता ने ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

नगला चंदी गांव निवासी रामकिशोर ने बकेवर थाना पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने अपनी पुत्री सरिता की शादी औरैया के दिबियापुर थाने के भुनियां गांव निवासी विकास पुत्र रामशंकर से नौ मार्च 2015 को हुई थी।
विज्ञापन


शादी में लड़की पक्ष ने साढे़ चार लाख रुपये नगद व मोटरसाइकिल दी थी। इसके बाद भी दामाद विकास व ससुर रामशंकर पुत्र नन्हूं, जेठ मनोज, सास आशा देवी, चचिया सास गुड़िया देवी पत्नी रामदास ने दहेज में कार की मांग की। सरिता ने असमर्थता जताई तो ससुराल वालों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। बाद में एक दिन पिटाई के बाद सरिता को घर से निकाल दिया। सरिता ने घटना की जानकारी पिता को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले तो उन्होंने सरिता के ससुरालवालों से बातचीत करने का प्रयास किया। बात नहीं बनने पर दामाद समेत ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की तहरीर दी। बकेवर थाना प्रभारी आलोक राय का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद ससुरालीजनों को थाने बुलाया गया है, पड़ताल करने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed