फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   नशेड़ी युवक ने खुद की गोली मारी मौत

नशेड़ी युवक ने खुद की गोली मारी मौत

Wed, 21 Feb 2018 11:28 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
नशेड़ी युवक ने खुद की गोली मारी मौत
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बतख तलैया में किराये पर रहने वाले एक नशेड़ी युवक ने मंगलवार की रात को अपनी गर्दन में गोली मार ली। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव नगला इंछा निवासी 25 वर्र्षीय दिनेश यादव उर्फ छोटे पुत्र कांती सिंह यादव कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बतख तलैया में एक किराये के मकान में रहता था। वह नशे की आदी था। इस कारण से उसके परिवार के लोग भी परेशान थे। इसी परेशानी में उसकी मां किराये का घर छोड़कर अपने मायके चली गई थी। मंगलवार की शाम को उसने कमरे में तमंचा से अपने गर्दन में गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई। वहां पर रहने वाले लोगों ने जब गोली की आवाज सुनी तो दौड़कर मौके पर पहुंचे तो वह लहूलुहान अवस्था में पड़ा था। लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद कोतवाल राकेश भारती मय फोर्स में मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को युवक के हाथ से तमंचा बरामद हुआ। उसके अलावा उसके पास ही एक शराब का पौआ खली गिलास व अन्य सामान पड़ा था। कोतवाल राकेश भारती ने बताया कि युवक नशे का आदी था जिसके कारण उसने खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed