फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   60 lakh ganja found near interstate smugglers

अंतर्राज्यीय तस्करों के पास मिला 60 लाख का गांजा

Mon, 17 Dec 2018 11:33 PM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Published by: प्रतीक दुबे Updated Mon, 17 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
60 lakh ganja found near interstate smugglers
पकड़े गए मादक तस्कर के अंतर्राज्यीय गैंग के सदस्य। अमर उजाला - फोटो : amar ujala
एसटीएफ और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने सोमवार को गांजा तस्करी के अंतर्राज्यीय गैंग का भंडाफोड़ कर सात तस्करों को गिरफ्तार किया है। सैफई मार्ग पर चली कार्रवाई में टीम ने तस्करों की ट्रक से 660 किलो गांजा भी बरामद किया। इसकी कीमत 60 लाख रुपये बताई जा रही है। तस्कर जिस कार पर थे, टीम ने उसे भी कब्जे में लेकर तस्करी के पूरे नेटवर्क को खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


एसटीएफ को कुछ दिनों से उड़ीसा, असम, बिहार आदि राज्यों से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह के बारे में जानकारी मिल रही थी। गिरोह की धरपकड़ के लिए एसएसपी एसटीएफ अभिषेक सिंह ने टीमें बनाई थीं। जल्द ही आगरा एसटीएफ को सफलता मिली, जब उसे सूचना मिली कि एक ट्रक में लाखों की कीमत का गांजा इलाहाबाद से इटावा की ओर आ रहा है। एसटीएफ आगरा के सीओ श्यामकांत और इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह के नेतृत्व में टीम ने वैदपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सैफई रोड पर ट्रक का पीछा किया।
विज्ञापन


निर्माणाधीन पुल के समीप पहुंचने पर दूसरी ओर से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की जोनल यूनिट लखनऊ की टीम भी आ गई। दोनों टीमों ने ट्रक को रोका और तलाशी ली। ट्रक में बोरों में भरा गांजा बरामद हुआ। उधर, ट्रक के रुकते ही पीछे आ रही कार भी वहीं आकर रुकी। एसटीएफ ने कार में बैठे लोगों को भी दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार और ट्रक से पकड़े जाने वालों में ट्रक मालिक विनय कुमार उर्फ भूरे पुत्र सूरजभान निवासी कृष्ण विहार कालोनी, आगरा रोड, एटा, चालक सर्वेश कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी पुरसारी मलाबन, एटा, बृजेश पुत्र गंगाराम निवासी चिलमापुर सकीट एटा, शमशाद पुत्र इकबाल निवासी भूटिया थाना जैथरा एटा, कार मालिक किशन गोपाल पुत्र बीरबल, प्रशांत राजपूत पुत्र अमर सिंह निवासीगण नगला नगोली थाना सिविल लाइन इटावा और गुलफाम पुत्र अवसार खान निवासी भूटिया थाना जैथरा एटा शामिल हैं। एसटीएफ के मुताबिक ये सभी लोग गांजा तस्करी से जुड़े हैें। अब इनके पूरे नेटवर्क को खंगाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed