{"_id":"57f93b3e4f1c1bcd4027074b","slug":"6-byke-theft-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह बाइकें चोरी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह बाइकें चोरी, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 09 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
चोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अलग-अलग स्थानों से छह बाइकें चोरी हो गईं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
पहली घटना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शास्त्री चौराहे के पास स्टेट बैंक के बाहर हुई। कोतवाली क्षेत्र के कटरा शाह महमूद निवासी अली अकबर पुत्र निजामुद्दीन बाइक से स्टेट बैंक गए थे। उन्होंने बाइक बैंक के बाहर खड़ी कर दी। लौटे तो उनकी बाइक गायब थी। दूसरी घटना फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत जीएलवी अस्पताल के बाहर हुई। फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव जागेपुर निवासी अशोक कुमार पुत्र रमेश चंद्र बाइक से जीएलवी अस्पताल में भर्ती रिश्तेदार को देखने आए थे। उन्होंने अपनी बाइक अस्पताल के बाहर खड़ी कर दी और अंदर चले गए। इस बीच चोर उनकी बाइक ले गए। तीसरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत नगला जगे में हुई। नगला गांव निवासी अन्नपूर्णा पत्नी तिलक सिंह ने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी कर दी। मौका पाकर चोर उनकी बाइक ले गए। चौथी घटना बसरेहर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव दुगावली में हुई। क्षेत्र के गांव चंपानेर निवासी देशराज पुत्र सीताराम बाइक से दुगावली में आयोजित भागवत के भंडारे में शामिल होने गए थे। उन्होंने अपनी बाइक वहां खड़ी कर दी। वहां से लौटे तो उनकी बाइक गायब मिली। पांचवीं घटना वैदपुरा थाना क्षेत्र के गांव नगला बाबर में हुई। जहां गांव के ही प्रेम कुमार पुत्र कृष्ण गोपाल ने बाइक घर के बाहर खड़ी कर दी। बाहर आए तो बाइक चोरी हो चुकी थी। छठी घटना सैफई थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वीमिंग पूल के बाहर हुई। रघुनीत पुत्र सत्य शंकर दुबे निवासी नवीगंज बेबर मैनपुरी बाइक खड़ी कर चले गए। उनकी बाइक भी चोरी हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।