{"_id":"5c475d0cbdec222c5102758e","slug":"51548180748-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्सर सवार लुटेरों ने बाइक से आ रहे टीचरों को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पल्सर सवार लुटेरों ने बाइक से आ रहे टीचरों को लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शमशान घाट के पास स्कूल से लौट रहे दो टीचरों को बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने लूट लिया। लुटेरे उनके पास से जेवर नगदी व मोबाइल छीन लिए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों का तलाश किया, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग सका।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरबिया टोला निवासी अभिषेक चंद वर्मा पुत्र रमेश चंद्र वर्मा व मोहल्ला लालपुरा निवासी राजेंद्री देवी पत्नी विजय कुमार सुनवारा स्कूल में शिक्षक है। मंगलवार को दोनों स्कूल की छुट्टी कर बाइक से घर आने के लिए निकले थे। शमशान घाट के पास बाइक सवार तीन लुटेरों ने असलाह के बल पर उन्हें रोक लिया। उसके बाद तमंचा लगा कर अभिषेक के पास से मोबाइल व पांच हजार रुपये नगद व राजेंद्री देवी के पास से एक हजार रुपये नगद, कानों के टाप्स व एक अंगूठी लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे भाग निकले। अभिषेक ने किसी तरह से इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।
कोतवाल राकेश भारती के अलावा टीटी चौकी प्रभारी लाल सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और लुटेरों का तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। घटना की तहरीर कोतवाली में दे दी गई है।