फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   पुलिस को चकमा दे ट्रेन से फरार हुआ शातिर अपराधी

पुलिस को चकमा दे ट्रेन से फरार हुआ शातिर अपराधी

Thu, 02 Nov 2017 10:10 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
पुलिस को चकमा दे ट्रेन से फरार हुआ शातिर अपराधी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
अप साइड की ऊंचाहार एक्सप्रेस से चंडीगढ़ जा रहे हत्या, डकैती, गैंगस्टर के शातिर अपराधी बुधवार रात पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। हिमाचल प्रदेश के पांच पुलिसकर्मी उसे उरई कोर्ट से पेशी कराकर लौट रहे थे। वह हत्या के मामले मेें तीन साल से शिमला जेल में बंद था। वह यूपी के झांसी का रहने वाला है। उस पर झांसी में गैंगस्टर तथा उरई (जालौन) में लूट सहित कई मामले दर्ज हैं। वह हत्या के मामले में शिमला (हिमाचल प्रदेश) की कंडा जेल में बंद था।

जीआरपी थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि फरार शातिर अपराधी झांसी के थाना एरच के इस्किन गांव निवासी गजेन्द्र कुशवाहा उर्फ गजेन्द्र काक्षी पुत्र दुर्गा प्रसाद कुशवाहा पर झांसी में हत्या, डकैती और गैंगस्टर एक्ट के कई मामले दर्ज हैं। वह हत्या के मामले में शिमला की कंडा जेल में बंद था। गत 30 अक्तूबर को शिमला पुलिस लाइन से पांच पुलिस कर्मी हेड कांस्टेबल सुबोध, हेड कांस्टेबल जसवीर तथा तीन पुलिस कर्मियों अनिल कुमार, मनोज और विजय उसे लेकर आए थे। गजेन्द्र की 31 अक्तूबर को झांसी में गैंगस्टर की तथा पहली नवंबर को उरई (जालौन) में लूट के मामले की पेशी थी। बुधवार को उरई में पेशी कराने के बाद हिमाचल प्रदेश सभी पुलिस कर्मी उसे कानपुर से ऊंचाहार एक्सप्रेस से चंडीगढ़ ले जा रहे थे और आरक्षित बोगी में सवार थे। रात करीब 12:29 बजे जसवंतनगर के पास गजेन्द्र ने शौच क्रिया की बात कही। उसे लेकर जाते समय वह हथकड़ी को झटका देकर फरार हो गया। पुलिस कर्मियों ने काफी देर तक उसकी तलाश की लेकिन वह अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। सभी सिपाही इटावा लौटे और जीआरपी को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। जीआरपी प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मियों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फरार शातिर अपराधी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


- पुलिस को चकमा दे ट्रेन से फरार हुआ शातिर अपराधी
- हत्या के मामले में शिमला जेल में तीन साल से था बंद
- उरई से लूट की पेशी करा लौट रही थी हिमाचल प्रदेश की पुलिस
- झांसी का है रहने वाला, दर्ज हैं गैंगस्टर की मामला































































































फोटो-19 फरार शातिर अपराधी गजेन्द्र की पुलिस कर्मियों के साथ फाइल फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed