{"_id":"5856cdd84f1c1bab60c0629c","slug":"5-lac-theft-fron-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान से पांच लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान से पांच लाख की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 18 Dec 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
खुली पड़ी अलमारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छिपैटी में चोरों ने एक मकान के ताले तोड़कर जेवर और नगदी सहित करीब पांच लाख का माल चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मोहल्ला छिपैटी निवासी रंजीत सिंह की पत्नी आरती की तबियत खराब थी। वह एक सप्ताह पूर्व घर में ताला लगाकर उसका इलाज कराने लखनऊ गया था। शनिवार रात चोरों ने उसके मकान के ताले तोड़ दिए। अलमारी में रखे जेवर, नगदी व अन्य सामान चुरा ले गए। वह घर पहुंचा तो मकान के ताले टूटे देश सन्न रह गया। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। रंजीत ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। उसने बताया कि चोर उसके घर से एक सोने का हार, तीन अंगूठी, दो जोड़ी झुमकी, दो मंगल सूत्र, एक एलसीडी, एक मोबाइल और 27 हजार रुपये नगद के अलावा करीब ढाई लाख का पुस्तैनी सामान भी चुरा ले गए। घटना की तहरीर दे दी गई है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन