{"_id":"5bc23ea9bdec22694517c9b6","slug":"41539456681-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग अभियान चलाकर 11 ट्रक किए सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चेकिंग अभियान चलाकर 11 ट्रक किए सीज
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। अवैध खनन व ओवर लोडिंग पर शिकंजा कसने के लिए एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार की रात उदी पुलिस चौकी के पास चेकिंग अभियान चलाया। 11 ओवर लोड ट्रकों को सीज कराया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत दी कि ओवर लोडिंग व अवैध खनन किसी भी सूरत में होने न पाए। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी को शिकायतें मिल रही थी कि मध्यप्रदेश से अवैध खनन कर बालू व मौरंग लाई जा रही है।
खनन माफिया ट्रकों पर ओवर लोडिंग भी कर रहे हैं। इसी के मद्देनजर उन्हाेंने शुक्रवार की रात पहले चकरनगर व सहसों क्षेत्र का दौरा कर इसका जायजा लिया। उसके बाद वह बढ़पुरा थाना क्षेत्र की उदी पुलिस चौकी पर पहुंच गए। एआरटीओ सौरभ कुमार व खनन अधिकारी को भी बुला लिया। रात में ट्रकों को चेकिंग हुई। पुलिस ने भिंड की ओर से आने वाले बालू, गिट्टी व मौरंग से लदे ट्रकों को चैक किया।11 ट्रक ओवर लोड मिले, जिन्हें सीज कर दिया गया।
चेकिंग अभियान के दौरान सीओ जसवंतनगर वैभव पांडे, एसओ बढ़पुरा जितेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी उदी सतीश राठौर भी मौजूद रहे। एसएसपी ने बताया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। खनन माफियाओं व ओवर लोडिंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
-चेकिंग अभियान चलाकर 11 ट्रक किए सीज
अमर उजाला