फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   अवैध शराब के साथ सात लोग गिरफ्तार

अवैध शराब के साथ सात लोग गिरफ्तार

Sun, 17 Mar 2019 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
अवैध शराब के साथ सात लोग गिरफ्तार
इटावा। एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से सात लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


कोतवाली में तैनात दरोगा नितेंद्र वशिष्ठ हमराह फोर्स के साथ गश्त पर थे। तभी उन्होंने भरथना ओवरब्रिज के पास से आजाद पुत्र रजा मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 23 पौव्वा देसी शराब बरामद हुई है। फ्रेंड्स कालोनी थाने में तैनात दरोगा राम बली सिंह ने गश्त के दौरान कोकपुरा के पास से राजीव कुमार पुत्र रमेश चंद्र निवासी कोकपुरा को आठ लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया है। फ्रेंड्स कालोनी में तैनात दरोगा राम बीर सिंह ने गश्त के दौरान न्यू कृष्णा अस्पताल के पास से अनिल कुमार पुत्र नानक चंद्र को 24 पौव्वा देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।


बसरेहर थाने मेें तैनात दरोगा हरी शंकर ने गश्त के दौरान कस्बे से परशुराम पुत्र फूल सहाय निवासी नगला बाबा को 21 पौव्वे देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। लवेदी थाने में तैनात दरोगा पवन कुमार शर्मा ने ददोरा पुलिया के पास से कल्लू पुत्र करन सिंह निवासी धर्मपुरा को गिरफ्तार किया है। तलाशी में उसके पास से 40 पौव्वा देसी शराब बरामद हुई है। ऊसराहार थाने में तैनात सिपाही पुष्पेंद्र सिंह ने नगला भगे रोड के पास से गुड्डू पुत्र सोने लाल निवासी नगला भगे को 25 पौव्वा देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पछायगांव थाने में तैनात दरोगा भूपेंद्र सिंह ने गश्त के दौरान करीलगढ़ की मडै़या के पास से प्रेम नारायण पुत्र ज्ञानी निवासी बढ़पुरा को गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी में उसके पास से 28 पौव्वा देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने पकड़े लोगों को आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed