फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   छत पर सो रहे अधेड़ को गोली मारी, घायल

छत पर सो रहे अधेड़ को गोली मारी, घायल

Wed, 02 Aug 2017 12:18 AM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
छत पर सो रहे अधेड़ को गोली मारी, घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
जसवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम झलोखर में एक अधेड़ को तीन लोगों ने गोली मार दी। घायल व्यक्ति अपनी छत पर लेटा हुआ था।

गांव निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उसके चाचा राममिलन अपने घर में छत पर सो रहे थे। मंगलवार तड़के करीब 3 बजे गांव के ही राम कुमार, महेश चंद्र, मुख्यार सिंह, अनार सिंह और होशियार सिंह असलहों से लैस होकर उसके घर के सामने आ गए। मकान के पास खड़े बेरी के पेड़ पर चढ़कर राम कुमार ने तमंचे से राममिलन पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया।

गोली राममिलन के पैर में लगने से वह खून से लथपथ हो गए। गोली की आवाज, चीखपुकार सुनकर परिजन जाग गए। हमलावरों का पीछा किया तो वे लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी बीएस वीर कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


-घायल व्यक्ति अपनी छत पर लेटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed