फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   25 lakhs of steals from the house of retired railway workers

रिटायर्ड रेलकर्मी के घर से 25 लाख के जेवर चोरी

Sun, 20 Jan 2019 11:36 PM IST
प्रतीक दुबे अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा Published by: प्रतीक दुबे Updated Sun, 20 Jan 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
25 lakhs of steals from the house of retired railway workers
रिटायर्ड रेलवे कर्मी देवेश चंद्र खुली अलमारी दिखाते हुए। - फोटो : amar ujala
बकेवर। थाना क्षेत्र के सराय नौधना गांव में शनिवार रात चोरों ने रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी के मकान से 25 लाख के जेवर और 50 हजार रुपये चुराए। चोर पड़ोस के कच्चे मकान के सहारे छत पर पहुंचे। इसके बाद वारदात को अंजाम दिया। रविवार सुबह जागने पर परिवार के लोगों को चोरी का पता चला। परिवार वालों ने चोरों द्वारा नशीला पदार्थ सुंघाने का अंदेशा भी जताया है।
विज्ञापन


सराय नौधना गांव निवासी देवेश चंद्र उर्फ नरेश चंद्र चौबे पुत्र गजाधर दो साल पहले रेलवे में फोरमैन पद से रिटायर्ड हुए हैं। उनकी तैनाती बनारस में थी। शनिवार रात गाय के बच्चा देने के चलते देवेश पत्नी के साथ घर से कुछ दूर बने जानवरों के बाडे़ में पत्नी साथ थे। घर के एक कमरे में उनकी बड़ी पुत्रवधू पिंकी अपने दो बच्चों के साथ और दूसरे कमरे में छोटी पुत्रवधू राधा चौबे अपने दो बच्चों के थी। बड़ा पुत्र बाल गोविंद छत पर बने कमरे में सो रहा था।  
विज्ञापन


देर रात चोर पड़ोसी की छत से होते हुए देवेश के मकान की छत पर पहुंचे। इसके बाद सीढ़ियों से नीचे उतर आए। इसके बाद कुंडी काटकर उस कमरे में दाखिल जिसमें कीमती सामान रखा हुआ था। चोरों ने वहां अलमारी और बक्से के ताले तोड़े उसमें रखे तकरीबन 25 लाख रुपये के सोने और चांदी के आभूषण, 50 हजार रुपये ले गये। चोर अपने साथ दस्तावेजों से भरे संदूक भी ले गए। जो कि गांव के बाहर बाग में मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 देवेश के बडे़ पुत्र बाल गोविंद के मुताबिक सुबह करीब साढे़ चार बजे जब पत्नी पिंकी जागी और उसने कमरा खुला और बिखरा सामान देखा तो चीख पड़ी। इसके बाद घर के सभी लोग मौके पर एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी। बाल गोविंद का यह भी कहना है कि चोरों ने उसे और घर वालों को कोई नशीला पदार्थ सुंघाया हो गया। इस वजह से उसकी नींद नहीं खुली। उसने बताया कि चोर 25 लाख रुपये के करीब का सोने-चांदी का जेवर और 50 हजार रुपये ले गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल की है। बकेवर थानाध्यक्ष समीर कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed