फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   ब्लॉक प्रमख किशनी व जेई मंडी सहित चार के खिलाफ धोखाधडी की रिपोर्ट

ब्लॉक प्रमख किशनी व जेई मंडी सहित चार के खिलाफ धोखाधडी की रिपोर्ट

Sat, 02 Mar 2019 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमख किशनी व जेई मंडी सहित चार के खिलाफ धोखाधडी की रिपोर्ट
सिविल लाइन थाने में कोर्ट के आदेश पर ब्लॉक प्रमुख किशनी उनके अवर अभिंयता पति सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


आरोप है कि इन लोगों ने षड्यंत्र कर फर्जी व कूट रचित अभिलेख तैयार कर न्यायालय के साथ धोखाधड़ी कर फौजदारी दीवानी न्यायालय में मुकदमा कायम कराया था। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


रिटायर्ड पुलिस अधिकारी रामनाथ सिंह यादव निवासी आवास विकास कालोनी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसने प्रकाश नगर महेरा चुंगी के पास 13 नवंबर 1987 को ज्ञान सिंह से एक प्लाट खरीदा था।
विज्ञापन


यह उनकी पत्नी शकुंतलादेवी के नाम था। उसने प्लाट की नींव भरा दी थी लेकिन मंडी में अवर अभियंता के पद पर तैनात रामपाल सिंह पुत्र मुलायम सिंह ने बाउंड्री बनाकर प्लाट पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होने पर उन्होंने रामपाल सिंह उसकी पत्नी व ब्लॉक प्रमुख किशनी मीरा देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसकी विवेचना न्यायालय में प्रेषित कर दी गई।

आरोप है कि रामपाल ने अपने अवैध कब्जे को बचाने के लिए पत्नी मीरादेवी के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर कोर्ट में 7 सितंबर 2017 को दिए शपथपत्र में बाउंड्री बनी होना बताया।

लेकिन बाद में उन्होने 20 अगस्त 2017 को दूसरा शपथ पत्र देकर रामनाथ सिंह पर बाउंड्री तोडकर ईंट उठाकर ले जाने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ वाद दायर करने में सफलता प्राप्त कर ली।


इस पर रामनाथ सिंह ने रामपाल उनकी पत्नी मीरादेवी सहयोगी कृष्ण पाल व सिया राम के खिलाफ कोर्ट में रिपोर्ट दर्ज कराने प्रार्थनापत्र दिया।

कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइन थाने मे राम पाल सिंह ब्लॉक प्रमुख किशनी मीरादेवी व कृष्णपाल व सिया राम के खिलाफ धोखाधडी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed