फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   मोबाइल चोरी में पकड़े युवक की पुलिस पिटाई में मौत

मोबाइल चोरी में पकड़े युवक की पुलिस पिटाई में मौत

Sun, 01 Oct 2017 09:59 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल चोरी में  पकड़े युवक की पुलिस पिटाई  में  मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
इकदिल थाना क्षेत्र के ओवरब्रिज के पास मोबाइल चोरी के शक में पकड़े युवक की पुलिस की पिटाई से मौत हो गई। मृतक युवक की मां ने पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि पुलिस कर्मी उसे बाइक पर बैठाकर थाने ले जाने लगे। युवक अचानक बाइक से गिर पड़ा। बाइक से गिरने पर युवक की हालत बिगड़ गई। पुलिस कर्मी हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मां महिला होमगार्ड है। एसएसपी वैभव कृष्ण ने इस मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी है।

क्षेत्र के भूलपुरा गांव निवासी ऊषा देवी महिला होमगार्ड के पद पर तैनात है। इस समय उसकी ड्यूटी नारी निकेतन इटावा में चल रही है। उसका 22 वर्षीय पुत्र कमल उसे इकदिल से बाइक से उसे लेने के लिए आता था। रविवार को वह मां को लेने के लिए इकदिल गया था। वह मां के आने के इंतजार में ओवरब्रिज के नीचे खड़ा था। तभी इकदिल थाने के दो सिपाही जीप से आए और उसे पकड़ लिया। सिपाहियों ने उससे मोबाइल छीन लिया और पूछा कि यह कहां से चुराया है। उसने बताया कि मोबाइल उसे मां ने लेकर दिया है। इसके बाद सिपाहियों ने उसके साथ मारपीट की। तभी उसकी मां भी पहुंच गई। ऊषा ने कहा कि उसे मोबइल मैंने लेकर दिया है। लेकिन सिपाही नहीं माने और उसे उसकी ही बाइक पर बैठाकर ले जाने लगे। कमल अचानक बाइक से गिर पड़ा। पहले तो सिपाहियों ने कहा कि वह ड्रामा कर रहा है और जबरन ले जाने लगे। लेकिन उसकी हालत बिगड़ने पर उनके हाथ-पांव फूल गए। उन्हाेंने कमल के साथ उसकी मां को जीप में डाला और जिला अस्पताल लाए। जिला अस्पताल छोड़ने के बाद सिपाही और चालक जीप लेकर भाग निकले। कमल की मां ऊषा देवी का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से उसके पुत्र की मौत हुई है। एसओ इकदिल अमित कुमार, एसएसआई अरूण कुमार मौके पर पहुंचे। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि वह चोरी के मोबाइल बेचने व खरीदने का काम करता है इस कारण से पुलिस उससे पूछताछ करने गई थी। उन्होंने बताया कि युवक को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। युवक की मां ने जो आरोप लगाए है, उसकी जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। यदि कोई सिपाही दोषी पाया जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल जाएगा।
विज्ञापन


- मोबाइल चोरी में पकड़े युवक की पिटाई से मौत
- मृतक की मां का आरोप, पुलिस के पीटने से हुई युवक की मौत












फोटो नंबर 45- युवक की मां महिला होमगार्ड ऊषा देवी से जानकारी करते एसओ इकदिल अमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed