फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   राजकीय विशेषगृह से भागे कैदियों का नही लगा सुराग

राजकीय विशेषगृह से भागे कैदियों का नही लगा सुराग

Tue, 25 Jul 2017 11:50 PM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
राजकीय विशेषगृह से भागे कैदियों का नही लगा सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
राजकीय विशेष गृह किशोर से भागे दो कैदियों का 36 घंटे बाद भी सुराग नहीं लग सका है। पुलिस की दो टीमें उन्हें खोजने में लगी है। कैदियों को भगाने में वहां तैनात सुरक्षा कर्मियाें व स्टाफ के शामिल होने की जांच एएसपी को सौंपी गई है।

रविवार रात कोतवाली क्षेत्र के आनंद नगर स्थित राजकीय विशेष गृह किशोर से सुरक्षा व्यवस्था को धाता बताकर गोरखपुर और मेरठ निवासी दो किशोर फरार हो गए थे। यहां कुल तीन कैदी थे। यहां तैनात स्टाफ ने सुबह इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी थी, इसके बाद पुलिस व प्रशासन ने राजकीय विशेष गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान पाया गया कि उनको भगाने में स्टाफ ने मदद की है।
विज्ञापन


क्योंकि उस समय वहां लगे कैमरों को बंद किया गया था। इसके अलावा चैनल से दोनाें का निकलना संभव नहीं है। घटना के समय कैमरा बंद करना संदेह का मुख्य कारण है। डीएम ने एडीएम व एसएसपी वैभव कृष्ण ने एएसपी जितेंद्र श्रीवास्तव को इसकी जांच साैंपी है। इसके अलावा दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। संभावना जताई जा रही है कि दोनों भागकर अपने घर गए हैं। दोनों टीमों को मेरठ व गोरखपुर रवाना किया गया है। एएसपी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दोनों टीमों को मेरठ व गोरखपुर रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed