{"_id":"5c5f1ed6bdec2226154d137e","slug":"181549737686-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नव विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत,दहेज हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नव विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत,दहेज हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला शांति कॉलोनी में एक नव विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। बताते हैं कि पत्नी को लेकर पति अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन घर में ताला डालकर भाग निकले।
लोगों की सूचना पर मायके वाले मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। बाद में पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम कराया।
फीरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव नगला महाराम निवासी सोनू ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसने अपनी बहन सोनी की शादी पांच जुलाई 2018 को शांति कालोनी निवासी सोनू पुत्र राम नारायण के साथ की थी।
विज्ञापन
शादी में उसने अपनी हैसियत के हिसाब से खर्च किया था। शादी के बाद सोनी के ससुरालीजन कार के लिए पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। जब उसने मांग पूरी करने में अपनी असमर्थता व्यक्त की तो ससुरालीजनों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। शुक्रवार की रात को ससुरालीजनों ने उसकी बहन सोनी की हत्या कर दी। बाद में दिखावे के लिए उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसके मरने की पुष्टि कर दी। उसका आरोप है कि ससुरालीजनों ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को छोड़कर भाग निकले।
सोनू की तहरीर पर पुलिस ने पति सोनू यादव पुत्र राम नारायण, ससुर राम नारायण सास मुन्नी देवी, ननद सपना देवी के खिलाफ दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम कराया है।