{"_id":"5b3bc3934f1c1bad288b4740","slug":"181530643347-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"्रेट्रेन में मारपीट के आरोपियों को भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
्रेट्रेन में मारपीट के आरोपियों को भेजा जेल
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। नई दिल्ली जा रही गोमती एक्सप्रेस के जनरल कोच में मंगलवार को मोबाइल चोरी के आरोप को लेकर यात्रियों के बीच मारपीट हुई। इसके बाद जीआरपी ने मारपीट करने वाले दो लोगों को शांतिभंग के तहत जेल भेज दिया है।
जीआरपी थाना प्रभारी दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि गोमती के जनरल कोच मेें कानपुर देहात के रसूलाबाद निवासी यतेंद्र भदौरिया का मोबाइल फोन चोरी हो गया। यतेन्द्र ने सुमित पाल पर आरोप लगाते हुए तलाशी तक ले ली। लेकिन मोबाइल फिर भी नहीं मिला। इसे अपना अपमान समझते हुए सुमित कुमार पाल व उसके साथी आशु ने यतेंद्र भदौरिया से मारपीट शुरू कर दी।
जानकारी मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और तीनों को थाने ले आई। इसके बाद दिल्ली के नागलौई निवासी सतीश चंद्र और सुमित का शांतिभंग में चालान कर दिया।