{"_id":"5a2abd844f1c1b7a548c1c77","slug":"181512750468-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध महिला की हत्या करने वालों की धरपकड़ में जुटी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्ध महिला की हत्या करने वालों की धरपकड़ में जुटी पुलिस
Updated Fri, 08 Dec 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ऊसराहार।
जमीन के छोटे से टुकडे़ के लिए वृद्ध महिला की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस अलग-अलग टीमों के साथ आरोपियों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर बरामद किया है।
ऊसराहार थाना क्षेत्र के गंगदासपुरा में बृहस्पतिवार की सुबह अतर सिंह यादव की 70 वर्षीय पत्नी सोमवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों ने प्रधान पति हाकिम सिंह यादव एवं उनके दोनों पुत्रों को नामजद किया है। घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर तो बरामद कर लिया है। ट्रैक्टर का चालक कौन था पुलिस इसकी तलाश में जुटी है। सोमवती को गोली नजदीक से मारी गई है। सवाल यह भी उठता है जब दोनों परिवारों मे जमीन और प्रधानी की रंजिश थी।
फिर आरोपियों ने गोली का शिकार इस वृद्ध महिला को क्यों बनाया। बताया जाता है महिला के पीछे उसका नाती संजीव भी था। प्रधानी के चुनाव में संजीव की पत्नी ही चुनाव मैदान में थी। रंजिश सीधी संजीव से ही थी। गोली का निशाना हमलावर संजीव पर साधना चाहते थे परंतु बीच में दादी सोमवती आ गई। उनसे से ही बहस होने लगी। हमलावर तो पहले से तैयार थे ही उन्हाेंने सोमवती को गोली मार दी। दूसरा पहलू यह भी है कि जब जमीन की नापतौल दो दिन पहले ही हुई थी। आरोपी रात के अंधेरे में खेत को जोतने क्यों पहुंच गए। वहीं जमीन पर जब विवाद कुछ हिस्से का था। खेत में खड़ी सरसों की फसल को आरोपियों ने नुकसान क्यों पहुंचाया । पुलिस अब सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष देव प्रकाश रावत ने बताया क्षेत्राधिकारी विकास जायसवाल के नेतृत्व मे अलग अलग टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी है और संदिग्ध स्थानों पर पकड़ने के लिए दविश दी जा रही है ।
विज्ञापन
- हत्या में प्रयुक्त ट्रैक्टर बरामद
- वृद्धा की हत्या में आरोपियों की धरपकड़ में जुटी पुलिस
फॉलोअप