{"_id":"5948190f4f1c1bc4388b45be","slug":"181497897231-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ सिंह का पुत्र बन एसएसपी कों फोन करने वाला धरा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजनाथ सिंह का पुत्र बन एसएसपी कों फोन करने वाला धरा गया
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
एसएसपी वैभव कृष्ण के मोबाइल पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह का पुत्र पंकज बनकर फोन करना युवक को महंगा पड़ गया। फर्जी फोन करने वाले को पुलिस ने दबोच लिया है। उसे जेल भेज दिया।
एसएसपी वैभव कृष्ण के मोबाइल पर 16 जून को करीब 10 बजकर 20 मिनट पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह देश के गृह मंत्री राज नाथ सिंह का पुत्र पंकज बोल रहा है। उसने कहा कि उसके कुछ काम हैं, उन्हें कर देना। मोबाइल एसएसपी के पीआरओ विवेक कुमार सिंह ने रिसीव किया था। बाद में उसने ये बात एसएसपी को बताई।
बात के तरीके से लग रहा था कि कोई फर्जी व्यक्ति फोन कर रहा है। इस पर कोतवाली में मोबाइल धारक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस छानबीन में जुट गई। पता चला कि मोबाइल नंबर रोहित कुमार पुत्र स्व रामेंद्र सिंह निवासी मकान नंबर 326 ब्रह्मपुरी गली नंबर दो घूकना मोड़ थाना स्यानी गेट गाजियाबाद के नाम है। पुलिस ने उसे वहां जाकर गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि शक होने पर छानबीन कराई गई तो फोन करने वाला फर्जी निकला। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
- गाजियाबाद का रहने वाला है युवक