फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   उप डाकघर से गबन का एक और मामला आया सामने

उप डाकघर से गबन का एक और मामला आया सामने

Fri, 17 May 2019 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
उप डाकघर से गबन का एक और मामला आया सामने
इटावा। शहरी क्षेत्र के दो उप डाकघरों से जुड़ी गबन की रकम बढ़कर 84 लाख रुपये तक पहुंच गई है। सुकन्या समृद्धि खाते से जुड़ा 50 हजार रुपये का एक नया मामला सामने आया है। यह मामला भी आरोपी सब पोस्टमास्टर एनएस चौहान के कार्यकाल का है। इसमें 50 हजार रुपये पासबुक में तो चढ़ा दिए गए। लेकिन सरकारी हिसाब में नहीं दिखाए गए। डाक अधीक्षक से की गई यह शिकायत सही पाई गई है। अब तक दोनों उप डाकघरों के कुल 36 खाताधारकों की रकम के गबन होने की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन


नई मंडी परिसर स्थित अशोकनगर शाखा से 22849 और न्यू सिटी से 22743 खाता संचालित हो रहे हैं। यह खाता बचत, आरडी, सावधि, एमआईएस, केवीपी, एनएससी, पीपीएफ और सुकन्या आदि के हैं। कई खातेदारों के एक से अधिक खाते संचालित हैं। गत दिसंबर माह में अशोकनगर उप डाकघर से गबन का पहला मामला सामने आया था। इसमें सीडीओ के स्टेनो ने खाते से रकम के अवैध लेनदेन की शिकायत करते हुए जांच कराए जाने की मांग की थी। इसके बाद से खाताधारकों में हड़कंप मचा तो उन्होंने अपने खाते चेक कराए। इसमें खातों से रकम निकलने के मामले सामने आते रहे।
विज्ञापन


यह सभी मामले आरोपी सब पोस्टमास्टर एनएस चौहान की तैनाती के समय के रहे। जो अशोकनगर शाखा से पूर्व अवधि में न्यू सिटी उप डाकघर में भी तैनात रहा। इस उप डाकघर के भी खाते चेक हुए। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा। सीबीआई की टीम ने आकर न्यू सिटी उप डाकघर में जांच की। इसमें गबन के तीन मामले पकड़ में आए थे। इस उप डाकघर से जुड़ा 50 हजार रुपये का यह चौथा मामला अब सामने आया है। जिसकी शिकायत करीब सप्ताह भर पूर्व डाक अधीक्षक मनोज कुमार से की गई। शिकायतकर्ता विजयनगर निवासी आनंद तिवारी के अनुसार 4 मई 2017 को उन्होंने अपनी बेटी के नाम सुकन्या समृद्धि खाते में 50 हजार रुपये जमा कराए थे। उनकी पासबुक में जमा मुहर लगाकर रकम चढ़ा दी गई। लेकिन जब खाता चेक किया तो उसमें यह रकम नदारद पाई। डाक अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि जांच में शिकायत सही पाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक अशोक नगर उप डाकघर शाखा में 32 खाताधारकों के करीब 65.65 लाख रुपये और न्यू सिटी में 4 खाताधारकों के करीब 18.44 लाख रुपये गबन होने की पुष्टि हो चुकी है। डाक विभाग ने अशोकनगर उप डाकघर के मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। जबकि न्यू सिटी के मामलों की जांच विभाग के अलावा सीबीआई भी कर रही है। इस उप डाकघर के गबन मामलों की रिपोर्ट दर्ज होनी है। इन मामलों की पुष्टि होने पर आरोपी एनएस चौहान को निलंबित कर दिया गया। इस समय वे जेल में बंद हैं।

और भी मामले आ सकते हैं सामने
न्यू सिटी उप डाकघर में अभी और मामले सामने आ सकते हैं। दरअसल इस उप डाकघर में 22743 खाता संचालित हैं। अभी सभी खातों की जांच भी नहीं हुई है। हालांकि डाक अधीक्षक के स्तर से लाउडस्पीकर व समाचार पत्र के माध्यम से खातों के चेक कर लेने की अपील भी करवाई थी। अवकाश के दिनों में उप डाकघर खुले रहे थे। फिर भी बड़ी संख्या में खातों का चेक होना बाकी है। हालिया खुलासे के बाद और मामलों के सामने आने से इनकार नहीं किया जा सकता है।



जिनकी रकम गई, वे दावा पत्र दे दें
डाक अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि जिन खाताधारकों के खातों से रकम निकली है। वे अपना दावा पत्र किसी भी कार्य दिवस में आकर एसडीआई अजय दुबे को उपलब्ध करा दें। ताकि गबन हुई रकम की वसूली प्रक्रिया शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed