{"_id":"5c5f1ff8bdec2273ab6071cb","slug":"171549737976-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी दशा में नहीं बिकनी चाहिये अवैध शराब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसी दशा में नहीं बिकनी चाहिये अवैध शराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध शराब पर डीएम-एसपी ने कसा शिकंजा
इटावा। जनपद कुशीनगर व सहारनपुर में जहरीली शराब से हुई मौत के मामले में प्रदेश सरकार ने गंभीरता से लिया है। इसको लेकर मुख्य सचिव व डीजीपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद में सघन अभियान चलाने के निर्देश जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को दिए। शनिवार को जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे., वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने पुलिस विभाग व आबकारी की टीमों को तत्काल प्रभाव से सघन चेकिंग कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीएम-एसएसपी ने कहाकि अन्य प्रांतों से आने वाली अवैध शराब ढाबों पर बेची जाती है। इन ढाबों पर छापेमारी की जाए। पुलिस मुखबिर तंत्र को सशक्त कर अवैध शराब बनाने वालों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एफएल-16 व 17 तथा थिनर पेंट बेचने वाली दुकानों की जांच करायी जाएगी। जांच में जो दोषी पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जितेंद्र कुमार कुशवाहा, जिला आबकारी अधिकारी केके शुक्ला आदि उपस्थित थे।