फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   घर के पिछवाड़े नकब लगाकर दो लाख के जेवर-नगदी किए चोरी

घर के पिछवाड़े नकब लगाकर दो लाख के जेवर-नगदी किए चोरी

Sun, 14 Oct 2018 12:53 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
घर के पिछवाड़े नकब लगाकर दो लाख के जेवर-नगदी किए चोरी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बसरेहर (इटावा)। लालपुरा में शुक्रवार की रात चोरों ने एक मकान के पिछवाड़े नकब लगाकर करीब दो लाख रुपये कीमत के जेवर व नगदी पार कर लिए। आंगन में सो रहे लोगों को चोरीे की भनक तक नहीं लगी। शनिवार सुबह जब जागे तो कमरे की कुंडी अंदर से बंद मिली तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। गृहस्वामी पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में है।


लालपुरा निवासी अभिलाख सिंह पुत्र छेदा लाल पत्नी नीलम की मौत पर दहेज हत्या के आरोप में जेल में बंद है। घर पर अभिलाख की मां व बेटा-बेटी हैं। शुक्रवार को ये लोग घर के आंगन में सो रहे थे कि रात में किसी समय चोरों ने घर के पिछवाडे़ से नकब लगाई और अंदर जा घुसे। कमरे में बक्सों के ताले तोड़ दिए और उसमें रखे जेवर व नगदी चुरा ले गए। आंगन में सो रहे घरवालों को चोरों की भनक नही लग सकी। शनिवार की सुबह जब वे लोग सोकर उठे तो उन्हाेंने कमरे का दरवाजा खोलना चाहा। कुंडी अंदर से बंद मिली। इस पर उन्हें शंका हुई।
विज्ञापन


छत पर जाकर देखा तो पिछवाडे़ में नकब लगी थी। गांव के लोग भी पहुंचे और दरवाजा खोला। गांव के लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। अभिलाख की मां ने बताया कि उसने अभिलाख की जमानत कराने के लिए पचास हजार रुपये जोड़कर रखे थे। उन्हें चोर चुरा ले गए। इसके अलावा बक्सों में करीब डेढ़ लाख कीमत के जेवर भी चोर ले गए। घटना की तहरीर दे दी गई है। पुलिस चोरों ंका सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-गृहस्वामी पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में है बंद
-आंगन में सो रहे परिजनों को चोरों की नहीं लगी भनक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed