{"_id":"5a2abd824f1c1bbd208b57d4","slug":"171512750466-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने लगाया पीट पीट कर हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता ने लगाया पीट पीट कर हत्या का आरोप
Updated Fri, 08 Dec 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बसरेहर ।
थाना क्षेत्र के किल्ली सुल्तानपुर गांव में गुरुवार शाम को घर के अंदर मृत अवस्था में पड़ी मिली महिला के पिता ने उसके पति पर पीट पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि मृतका के पति के अवैध संबंध गांव की एक महिला से थे। जिसका विरोध करने पर पति ने उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है।
सैफई थाना क्षेत्र के बिहारी भटपुरा गांव निवासी दीन मोहम्मद ने बताया कि उसने अपनी पुत्री तबस्सुम की शादी 10 साल पहले किल्ली सुल्तानपुर निवासी तौफीक के साथ की थी। वह परिवार के साथ जयपुर में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनका आरोप है कि तौफीक अक्सर तबस्सुम के साथ मारपीट करता था। उनका आरोप है कि तौफीक के गांव की एक महिला के साथ अवैध संबंध हैं। तबस्सुम उसका विरोध करती थी। गुरुवार को भी उसने विरोध किया तो तौफीक ने उसकी पीट पीट कर हत्या कर दी और भाग निकला। उनका कहना है कि लोगों ने जब उसे जानकारी दी तो वह किल्ली सुल्तानपुर पहुंचा। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
- पिता ने लगाया पीट पीट कर हत्या का आरोप
- किल्ली सुल्तानपुर गांव में महिला की मौत का मामला
फॉलोअप