फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   17 lakh liquor recovered, four arrested

17 लाख की शराब बरामद, चार गिरफ्तार

Wed, 09 May 2018 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Wed, 09 May 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
17 lakh liquor recovered, four arrested
शराब तस्करों के बारे में जानकारी देते एसएसपी अशोक त्रिपाठी व पकड़े गए तस्कर। - फोटो : अमर उजाला

इटावा/ लवेदी।

विज्ञापन

लवेदी पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार सुबह तस्करी कर ट्रक से लाई जा रही भारी मात्रा में देशी शराब को बरामद की। पुलिस ने ट्रक चालक सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो लोग भाग गए। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 17 लाख रुपया बताई गई है। शराब की बोतलों में अरुणाचल प्रदेश लिखा है। पुलिस भागे साथियों की तलाश कर रही है।
पुलिस लाइन में बुधवार को एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने पत्रकारों को बताया कि कुछ दिनों से पुलिस को सूचना मिल रही थी कि तस्कर अवैध रूप से हरियाणा से देशी शराब लाकर बेच रहे हैं। उन्हाेंने क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया था। क्राइम ब्रांच प्रभारी सतेंद्र यादव अपनी टीम  व एसओ लवेदी अनिल यादव के साथ नवादा खुर्द के पास संदिग्ध लोगों की चेकिंग कर रहे थे, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लोग मानिकपुरा मोड़ की और से एक ट्रक में शराब लेकर आ रहे है। वह लोग अवैध शराब को लवेदी थाना क्षेत्र में कहीं उतारने वाले हैं। दोनों टीमों ने ट्रक को पकड़ने के लिए बहादुरपुर घार होते हुए ददोरा की और आ रही थी। तभी उन्हें एक ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने ट्रक को रुकने का इशारा किया तो चालक ने ट्रक को भगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने घेरा बंदी कर ट्रक को पकड़ लिया। पुलिस ने इस संबंध में चालक सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनके दो साथी भाग जाने में सफल रहे। पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें शराब भरी थी। पूछताछ में पकड़े लोगों ने अपने नाम चालक सुरजीत सिंह पुत्र दयाल सिंह निवासी पट्टी तरन तारन पंजाब, सुभाष राजपूत पुत्र मलखान सिंह, अशोक राजपूत पुत्र राम सेवक निवासी छोटी फूफई थाना इकदिल व सुदेश पुत्र मलखान सिंह निवासी हवेलिया थाना किशनी जिला मैनपुरी बताया। उसने अपने भागे साथियों के नाम हकीम पुत्र जगन्नाथ निवासी हवेलिया थाना किशनी व सतेंद्र पुत्र बच्ची लाल निवासी छोटी फूफई बताया।  एसएसपी ने बताया कि ट्रक से 602 पेटी शराब बरामद की गई है। शराब की कीमत करीब 17 लाख रुपये आंकी गई है। ट्रक के कागजात न होने पर उसे भी सीज कर दिया गया है। प्रेस वार्ता में एसपी सिटी विनीत जायसवाल, एसपी ग्रामीण राम बदन सिंह, सीओ सिटी अंजनी कुमार चतुर्वेदी भी मौजूद रहे। एसएसपी ने पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का इनाम दिया है।
विज्ञापन



एजेंटों को करते हैं शराब की सप्लाई
हरियाणा से अवैध रूप से शराब लाकर शराब माफियाओं ने पूरे जिले में अपना नेटवर्क बना रखा है। वह शराब लाकर अपने एजेंटों को जाकर शराब की सप्लाई करते हैं। वह एजेंट गांव-गांव में परचून की दुकान चलाने वालों के अलावा अन्य लोगों को शराब देते हैं। वह फुटकर में ग्राहकों को शराब की बिक्री करते हैं। एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस धंधे से जुडे़ लोगों के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस नेटवर्क से जुडे़ लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कहीं ट्रक चोरी का तो नहीं
एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ट्रक कुंअर पाल सिंह पुत्र करतार सिंह के नाम से रजिस्टर्ड है। पुलिस इसके बारे में पूरी जानकारी कर रही है। ऐसा भी हो सकता है कि ट्रक चोरी का हो और इसे अवैध काम करने में प्रयोग किया जा रहा हो।




शराब के साथ गिरफ्तार
इटावा। बलरई थाना पुलिस ने गश्त के दौरान बाउथ के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।  बलरई थाने में तैनात दरोगा देवी शरण साहू अपने हमराह फोर्स के साथ गश्त पर थे तभी उन्हें बाउथ के पास संदिग्ध अवस्था में जाता एक व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने जब उसे टोका तो वह भागने लगा तभी पुलिस ने दौदा कर उसे धर दबोचा। तलाशी में उसके पास से 30 पौआ देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में पकडे़ व्यक्ति ने अपना नाम नारायण सिंह यादव पुत्र तिलक सिंह यादव निवासी सरामई थाना बलरई बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed