{"_id":"5c5726adbdec2273771f2df6","slug":"161549215405-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग की सूचना ने पुलिस को छकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फायरिंग की सूचना ने पुलिस को छकाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। सैफई थाना क्षेत्र के गांव परासना के पास चल रहे क्रिकेट मैच में फायरिंग होने की सूचना ने पुलिस को छका दिया। पुलिस ने छानबीन की तो घटना झूठी निकली। बाद में पुलिस ने मौके पर ही वाहनों की चेकिंग की और दर्जन भर वाहनों के चालान किए गए।
रविवार को किसी ने फोन पर जिला अधिकारी को परासना के पास क्रिकेट मैच के दौरान फायरिंग होने की सूचना दे दी। जिला अधिकारी ने इस घटना से अधिकारियों को अवगत कराया और मौके पर पहुंचे के निर्देश दिए। जानकारी मिलने के बाद सीओ सैफई मस्सा सिंह व प्रभारी निरीक्षक जीवाराम यादव के अलावा एसओ चौबिया सतीश यादव मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और छानबीन की। आसपास के क्षेत्र में किसी तरह की कोई फायरिंग की जानकारी नहीं मिली। बाद में पुलिस ने वहीं रुककर वाहनों की चेकिंग की और एक दर्जन वाहनों के चालान किए गए। छानबीन के दौरान पुलिस को एक युवक नशे की हालत में मिला।
पूछताछ में उसने अपना नाम विनेश कुमार पुत्र राम कुमार यादव निवासी मुड़ियन, थाना सैफई बताया। पुलिस ने उसे घर पहुंचाया। सीओ सैफई ने बताया कि किसी ने फायरिंग की सूचना दी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की तो सूचना झूठी निकली।