{"_id":"594819004f1c1b6b2f8b467a","slug":"161497897216-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमीन एवं सहयोगियों पर लाठी डंडो से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अमीन एवं सहयोगियों पर लाठी डंडो से हमला
Updated Tue, 20 Jun 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम उझियानी में बकाया राजस्व वसूली करने गए संग्रह अमीन और उनके दो सहयोगियों को बकायेदार ने अपने चचेरे भाई के साथ लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया।
भरथना तहसील में तैनात संग्रह अमीन विपिन पुत्र रामप्रकाश त्रिपाठी निवासी राजागंज भरथना, संग्रह सेवक अनिल पुत्र बाबू निवासी ईकरी व अभिषेक पुत्र भूरे निवासी भरथना के साथ बकाया राजस्व वसूली करने ग्राम उझियानी गए थे। उन्हाेंने गांव के ही बकायेदार ख्यालीराम पुत्र माखन लाल से आरसी की बकाया धनराशि जमा करने के लिए कहा। इस पर वह गाली गलौज करने लगा।
अमीन ने जब रोका तो उसने चचेरे भाई पतरौल को बुला लिया। ख्यालीराम व उसके चचेरे भाई ने लाठी डंडे से टीम पर हमला कर दिया। अमीन और उसके संग्रह सेवक को पिटता देख ग्रामीण मौके पर आए और उन्हें बकायेदाराें के चंगुल से मुक्त कराया। पुलिस ने बकायेदार व उसके चचेरे भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
विज्ञापन
- बकायेदार ने चचेरे भाई के साथ लाठी डंडे से पीटा, रिपोर्ट