फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   कॉल डिटेल में निकले कुछ नंबरों पर पुलिस की निगाह

कॉल डिटेल में निकले कुछ नंबरों पर पुलिस की निगाह

Thu, 30 May 2019 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
कॉल डिटेल में निकले कुछ नंबरों पर पुलिस की निगाह
इटावा। इकघरा गांव की किशोरी की हत्या और उसके प्रेमी के घायल होने के मामले में पुलिस को कॉल डिटेल में कुछ मोबाइल नंबर संदिग्ध लग रहे हैं। इन नंबरों का ब्योरा पुलिस जुटा रही है। घायल प्रेमी अभी सैफई मिनी पीजीआई में भर्ती है। ऑपरेशन के कारण उसके नलियां पड़ी हैं, इससे वह अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन


बकेवर थाना क्षेत्र के गांव इकघरा में 25 मई को गांव के स्कूल के पास बने आंबेडकर पार्क में किशोरी का शव मिला था। पास ही उसका प्रेमी पुष्पेंद्र भी लहूलुहान हालत में पड़ा था। किशोरी के शरीर पर चाकू के तीन और किशोर के शरीर पर एक घाव था।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई थी कि किशोरी की गला दबाकर हत्या के बाद चाकू मारे गए। पुलिस को चाकू या अन्य धारदार हथियार मौके से नहीं मिला। पुलिस प्रेमी और प्रेमिका के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाई है। दोनों के मोबाइल पर कुछ अन्य नंबरों से भी एक दो दिन में कई कई बार फोन किए गए। इन नंबरों की पुलिस पड़ताल कर रही है। पुलिस ने आठ से अधिक ऐसे मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल निकलवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी के परिजनों ने प्रेमी के खिलाफ हत्या के बाद खुद को घायल करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस भी प्रथम दृष्टया ऐसा ही मान कर चल रही थी लेकिन मौके से कोई धारदार हथियार न मिलने और कॉल डिटेल के बाद पुलिस की जांच घूम गई है। थाना प्रभारी संतोष त्रिपाठी ने बताया कि मोबाइल कॉल डिटेल में मिले कुछ नंबर संदिग्ध लग रहे हैं। उनकी जांच की जा रही है। कुछ अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। दावा किया कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed