फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   मिट्टी लादकर जा रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवकों को रौंदा

मिट्टी लादकर जा रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवकों को रौंदा

Tue, 21 May 2019 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
मिट्टी लादकर जा रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवकों को रौंदा
इटावा। चौबिया क्षेत्र के तहत चौपुला गांव के पास आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड चौराहे के पास मिट्टी लादकर आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। एक युवक की मौके पर मौत हो गई। दूसरे को सीएचसी पहुंचाया गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर भगा ले गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सैफई थाना क्षेत्र के गांव लछवाई निवासी गीतम सिंह (20) पुत्र सालिगराम व सनी यादव (17) पुत्र विनोद कुमार बसरेहर में एक बिजली डेकोरेशन की दुकान पर काम करते थे। सोमवार दोपहर करीब बारह बजे वे काम करने के बाद बाइक से घर जा रहे थे। चौपुला के पास सर्विस रोड चौराहे के पास पहुंचे। तभी मिट्टी लादकर तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने उनकी बाइक को रौंद दिया। ट्रैक्टर का पहिया गीतम के ऊपर से निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सनी टक्कर लगने के बाद दूसरी ओर जा गिरा। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को नगला हरजू की ओर भगा गया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एसओ सतीश चंद्र यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घायल सनी को सीएचसी भिजवाया। पुलिस ने गीतम के शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी मिलने पर उसके परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उसकी मौत की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed