{"_id":"5b79ac3442c79246480301a3","slug":"151534700596-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने आग लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने आग लगाकर की आत्महत्या
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकरनगर (इटावा)। बीहड़ क्षेत्र के गांव बछेड़ी में एक महिला ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। आत्महत्या करने का कारण साफ नहीं है। पति ने घर में किसी भी प्रकार के मनमुटाव होने से इनकार किया है।
चकरनगर थाना क्षेत्र के गांव बछेड़ी निवासी लल्लू दोहरे की पत्नी सुमन देवी (35) ने रविवार सुबह करीब 10 बजे घर में मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। लल्लू राजमिस्त्री का काम करता है। वह रविवार सुबह काम पर निकल गया था। उसके चार बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। घटना के वक्त घर में सिर्फ सुमन देवी मौजूद थी। घर से धुआं निकलता देख। मोहल्ले के लोग अंदर पहुंचे तो सुमन देवी को गंभीर रूप से आग से घायल देखा।
लोगों ने उसके पति लल्लू को सूचना दी। इसके बाद पति उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर चकरनगर ले गए जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना थानाध्यक्ष चकरनगर को हुई तो वे तत्काल जिला मुख्यालय से जिला अस्पताल पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष चकरनगर सूर्य प्रताप सिंह ने बताया आग से महिला की मौत हुई है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी साफ हो पाएगा ।
विज्ञापन
-आत्महत्या करने का कारण साफ नहीं