{"_id":"5b71d02d42c7922ac720d207","slug":"151534185517-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में चाकलेट दिलाने का बहाना बनाकर युवक पड़ोस की आठ साल की बच्ची को घर ले गया और दुष्कर्म किया। परिजनों को बेहोशी की हालत में बच्ची मिली। बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक और उसके मामा, मामी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
रविवार दोपहर को मजदूर परिवार की आठ साल की बच्ची घर में अकेली थी। उसके माता- पिता मजदूरी करने गए थे। करीब दो बजे पड़ोस का रहने वाला गगन सिंह पुत्र गरीब दास उसे चाकलेट दिलाने का बहाना बनाकर घर ले गया और दुष्कर्म किया। वह गंभीर हालत में किसी तरह अपने घर पहुंची और बेहोश होकर गिर पड़ी।
तभी उसके परिजन वहां आ गए। होश में आने पर बच्ची ने आपबीती बताई। परिवार के लोग आरोपी के घर पहुंचे तो सभी लोग रफूचक्कर हो गए। पीड़ित बच्ची के बयान पर पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया। साथ ही पीड़ित परिवार की तहरीर पर गगनसिंह, उसके मामा और मामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
जसवंतनगर कोतवाल ने बताया कि मां की मृत्यु के बाद से गगन अपने मामा-मामी के पास रहकर मजदूरी करता था। आरोपी पक्ष की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई। उसकी गिरफ्तारी होने पर बात साफ हो सकेगी।