फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   चोरों ने अलग अलग स्थानों से पांच बाइकें पार की

चोरों ने अलग अलग स्थानों से पांच बाइकें पार की

Thu, 22 Feb 2018 11:08 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने अलग अलग स्थानों से पांच बाइकें पार की
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा। अलग अलग स्थानों से चोर पांच बाइकें चोरी कर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला सिविल लाइन में हुई। बसरेहर क्षेत्र के गांव खडकौली निवासी शिव ओम पत्नी कल्पना देवी के साथ बाइक से सिविल लाइन आए थे। उन्होंने अपनी बाइक दिनेश मिश्रा के खाली प्लाट में खड़ी कर दी और किसी से मिलने के लिए चले गए। तभी मौका पाकर चोर उनकी बाइक चोरी कर ले गए। जब वह वापस आए तो बाइक मिली।

उन्होंने बाइक को तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नही लग सका। दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला पुल कहारान में हुई। मोहल्ला निवासी रवि किशन अपनी बाइक को घर के बाहर खड़ा कर अंदर चले गए तभी मौका पाकर चोर उनकी बाइक चुरा ले गए। तीसरी घटना भरथना क्षेत्र के अंतर्गत झिंदुआ पुल के पास हुई क्षेत्र के गांव चितभवन निवासी जीतू पाल अपनी बाइक से झिंदुआ गए थे। उन्होंने अपनी बाइक पुल के पास खड़ी कर दी और किसी से मिलने के लिए चले गए। तभी मौका पाकर चोर उनकी बाइक चुरा ले गए। चौथी घटना भरथना थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला गिरधरी पुरा में हुई ।
विज्ञापन


उक्त मोहल्ला निवासी अनुज कुमार ने अपनी बाइक को घर के बाहर खड़ी कर घर के अंदर चले गए तभी मौका पाकर चोर उसकी बाइक चुरा ले गए। पांचवीं घटना फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला शकुंतला नगर में हुई उक्त मोहल्ला निवासी हरीकांत अपनी बाइक को घर के बाहर खड़ा कर अंदर चले गए तभी मौका पाकर चोरों ने उसकी बाइक पार कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed