{"_id":"5c29035ebdec2257235e6ca3","slug":"15-lakh-mobile-and-cash-theft-from-the-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान से 15 लाख के मोबाइल और नगदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकान से 15 लाख के मोबाइल और नगदी चोरी
Sun, 30 Dec 2018 11:11 PM IST
प्रतीक दुबे
अमर उजाला, इटावा
अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रतीक दुबे
Updated Sun, 30 Dec 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
दुकान के टूटे शटर को देखती पुलिस। अमर उजाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार रात पक्का बाग पर एक मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर चोर 15 लाख रुपये के कीमत के मोबाइल व नगदी चुरा ले गए। दुकान से लगे हुए मकान में सो रहे दुकानदार को भनक नहीं लग सकी। रविवार सुबह मार्निंग वॉक पर जा रहे लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में दो चोरों की तस्वीरें कैद हुईं हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के पक्का बाग निवासी मनोज बाबू पुत्र श्याम सिंह कुशवाहा का कुलदीप मोटर्स के सामने मकान है। मकान के बाहरी हिस्से में उनकी दुकान है। वह उसी दुकान में राज मोबाइल के नाम से दुकान किए हैं। शनिवार शाम को उन्होंने दुकान बंद की और घर चले गए। इसी दौरान रात में चोरों ने दुकान का शटर तोड़ दिया और घुस आए। चोरों ने दुकान में रखे कीमती मोबाइल चुरा कर बोरी में भर लिए और भाग निकले। चोरों की चोरी करते हुए तस्वीरें दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
घर के भीतर सो रहे दुकानदार को चोरों की भनक नहीं लग सकी। रविवार की सुबह जब मोहल्ले के लोग टहलने के लिए निकले तो शटर टूटा देखकर उन्होंने मनोज को दी। शटर टूटे होने की सूचना मिलने पर वे दुकान पर आए तो अंदर का नजारा देख सन्न रह गए। अंदर जाकर देखा तो दुकान में रखे कीमती मोबाइल गायब थे। उन्होंने सीसीटीवी के फुटेज देखे तो उसमें दो चोर बोरी में मोबाइल भरते दिखाई दे रहे थे। उन्होंने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मनोज ने बताया कि चोर उसकी दुकान से बीस हजार रुपये व करीब 15 लाख कीमत के मोबाइल चुरा ले गए। घटना की तहरीर दे दी गई है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
दुकान के ठीक सामने कुलदीप मोटर्स का शोरूम है। इस शोरूम पर रात के समय सुरक्षा के लिए गार्ड रहते हैं। चोरों ने सड़क की ओर से दुकान का शटर तोड़ा और दुकान में प्रवेश कर नगदी मोबाइल चुरा ले गए। लेकिन सुरक्षा गार्डों को भी चोरों की भनक नहीं लग सकी। पक्का बाग की इस सड़क पर जहां वारदात हुई है उस रोड से रात के समय भी वाहनों को आना जाना लगा रहता है। उस स्थान को चोरों ने अपना निशाना बनाया।