फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   मुक्ति धाम के सामने मजदूर का शव मिला

मुक्ति धाम के सामने मजदूर का शव मिला

Mon, 04 Mar 2019 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
मुक्ति धाम के सामने मजदूर का शव मिला
मुक्तिधाम के सामने सोमवार सुबह 28 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने पर्स से निकले दस्तावेजों से युवक की शिनाख्त की। इसके बाद घटना की जानकारी घरवालों को दी।
विज्ञापन


घटना स्थल पर शराब की पाउच, गिलास और दालमोठ के रैपर मिलने व शरीर चोटों के निशान मिलने पर ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई।

बहारपुर गांव निवासी अभिषेक पुत्र डालचंद मजदूरी करता था। घर में एकलौता होने की वजह से अभिषेक की आदतें बुरी हो गई थी। वह शराब भी पीने लगा था। दस दिन पहले उसका पत्नी से विवाद हो गया और वह नाराज होकर अपने बच्चों के साथ मायके चली गई।
विज्ञापन


घरवालों ने बताया कि रविवार शाम को अभिषेक अपने दोस्तों के साथ निकला था। उसके बाद देर रात को घर नहीं पहुंचा। सुबह उसका शव मुक्ति धाम (अत्येष्टि स्थल) पर पड़ा मिला। घटना स्थल पर मौजूद परिजनों व ग्रामीणों में अभिषेक की हत्या होने का भी अंदेशा जताया गया। वहीं मौजूद लोगों ने बताया कि अभिषेक बुरी आदतों का आदी था।
विज्ञापन
विज्ञापन



थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के संबंध अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। युवक की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।


युवक का कुछ दिन पूर्व अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। इसके कारण पत्नी पूनम दो बच्चे पलक (2) व एक वर्षीय बच्चे के साथ धर्मपुर बेला जनपद औरैया चली गई थी।

अभिषेक ने गलत आदतों के चलते चार बीघा जमीन में डेढ़ बीघा जमीन को बेच दिया। इसको लेकर पति-पत्नी के बीच अनबन हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed