{"_id":"5bb3b400867a554f1d43c4a2","slug":"131538503680-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेबाज ने महिला को गोली मारी, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशेबाज ने महिला को गोली मारी, गंभीर
Updated Tue, 02 Oct 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। इकदिल के मनियामऊ गांव में मंगलवार देर रात को महिला को गोली मारी दी। वह घर से परचून की दुकान पर सामान खरीदने जा रही थी, तभी रास्ते में पड़ोस के गांव का नशेबाज युवक गाली-गलौज करते जा रहा था। इसका महिला ने विरोध किया तो गुस्से में आकर युवक ने तमंचे से गोली चला दी। पेट में गोली धंसने से घायल महिला गिर पड़ी। आनन-फानन में परिवार के लोगों ने महिला को मिनी पीजीआई में भर्ती कराया। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी।
गांव में रहने वाले जय विलास की पत्नी कमला देवी (38) मंगलवार रात को पौने नौ बजे बगल में परचून की दुकान से सामान लेने जा रही थी। तभी पड़ोस के गांव में रहने वाले नशेबाज युवक गाली-गलौज करते निकला। गांव के लोगाें ने बताया कि कमला देवी ने गांव में गाली-गलौज नहीं करने की हिदायत दी। इससे नाराज होकर नशेबाज युवक ने कमला देवी को तमंचेे से गोली मार दी।
वारदात के बाद हमलावर भाग गया। गोली की आवाज सुनकर दौड़े घरवालों ने कमलादेवी को मिनी पीजीआई सैफई में भर्ती कराया। साथ ही घटना की जानकारी पुलिस को दी। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित परिवार ने किसी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं करायी थी।