{"_id":"5c6301cbbdec2253970c4add","slug":"121549992395-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी सर्विलांस टीम ने दबोचा चोरों का गैंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीआरपी सर्विलांस टीम ने दबोचा चोरों का गैंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। रेलवे माल गोदाम के टिनशेड के नीचे ट्रेन में चोरी की योजना बनाते समय आगरा जीआरपी की सर्विलांस टीम ने चोरों के गैंग को पकड़ लिया। उनके पास से चोरी के मंगलसूत्र और सोने की तीन अंगूठी समेत पायल व बिछिया आदि बरामद हुए।
जीआरपी थाना के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए चारों बदमाश ट्रेनों से यात्रियों का सामान चोरी करते हैं। ये पहले भी फर्रुखाबाद तथा आगरा कैंट से ट्रेनों में चोरी करने के आरोप में जेल जा चुके हैं। इनके नाम रामलखन पुत्र गोपाल सिंह यादव निवासी आनंदनगर ककरऊ की कोठी थाना उत्तर जनपद फीरोजाबाद, धर्मेंद्र कुमार यादव पुत्र महावीर सिंह यादव निवासी बलीपुरगढ़ी थाना कंपिल जनपद फर्रुखाबाद, मनोज पुत्र बनवारी निवासी आनंदनगर ककरऊ थाना उत्तर जनपद फीरोजाबाद तथा धीरज पुत्र महावीर सिंह यादव निवासी किराए का मकान थाना उत्तर जनपद फीरोजाबाद हैं।
जीआरपी प्रभारी ने बताया वह अपने हमराही राजेंद्र सिंह व शशिकांत के साथ प्लेटफार्म पर गश्त पर थे। मंगलवार तड़के पौने चार बजे जीआरपी के सर्विलांस सेल जीआरपी अनुभाग आगरा के प्रभारी एसआई मनोज कुमार, प्रवेंद्र कुमार,चरन सिंह ने मुखबिर की सूचना पर इन्हें दबोच लिया। प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि रामलखन के पास से एक मंगलसूत्र,चार बिछिया व चार सौ रुपये, धर्मेंद्र कुमार के पास से एक अंगूठी, दो चांदी की पायल व छह सौ रुपये बरामद हुए। मनोज के पास से एक अंगूठी व छह बिछिया तथा धीरज के पास से एक अंगूठी दो चांदी की अंगूठी, आठ बिछिया तथा पांच सौ रुपये बरामद हुए।