फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   जुआ हारने से परेशान व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दी

जुआ हारने से परेशान व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दी

Tue, 30 Oct 2018 11:57 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
जुआ हारने से परेशान व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दी
इटावा। बढ़पुरा थानाक्षेत्र के अंतर्गत गांव जमधर में जुआ हारने से परेशान एक व्यक्ति ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव जमधर निवासी महेश चंद्र (43) पुत्र नाथू राम जुआ खेलने का आदी था। कुछ दिन पहले वह जुए में रुपये हार गया था। उधार देने वाले उससे रुपये वापस करने का दबाव बना रहे थे। इससे वह परेशान था। सोमवार शाम को उसकी पत्नी चारा लेने के लिए खेतों पर चली गई। उसने अपने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटकर जान दे दी। पत्नी लौटकर आई तो तो उसने शव फंदे से लटका देखा तो दंग रह गई।
विज्ञापन


उसके रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ बढ़पुरा जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक कर्ज से परेशान था इसी परेशानी के कारण उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द करदिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुएं में कूदकर दी जान
इटावा। पछायगंाव थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नया बेला में घरेलू कारणों से परेशान होकर एक युवक ने कुएं में कूदकर जान दे दी।
क्षेत्र के गांव नया बेला निवासी देवेश कुमार उर्फ दीपू (19) पुत्र रामवीर सिंह घरेलू कारणों से परेशान था। इसी परेशानी के कारण उसने गांव के कुएं में छलांग लगा ली। जब गांव के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ पछायगांव बृजेंद्र शर्मा ने बताया कि युवक ने घरेलू कारणों से परेशान होकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed