फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   पार्सल कंटेनर ट्रक में तस्करी के लिए ले जाए जा रहे बैल बरामद

पार्सल कंटेनर ट्रक में तस्करी के लिए ले जाए जा रहे बैल बरामद

Sat, 23 Dec 2017 11:06 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
पार्सल कंटेनर ट्रक में तस्करी के लिए ले जाए जा रहे बैल बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जसवंतनगर।
पंजाब से बिहार ले जाए जा रहे बैलों से भरे पार्सल कंटेनर को पुलिस ने शनिवार तड़के बस स्टैंड के पास हाईवे चौराहे पर पकड़ लिया। इस ट्रक में 22 बैलों को ठूंस कर रखा गया था। कंटेनर छोड़कर भाग रहे तीन तस्करों को पुलिस ने दबोच लिया। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया। बैलों को ऊसराहार गोशाला में रखा गया है। एक महीने के अंदर पुलिस द्वारा तीसरी बार पार्सल कंटेनर में बैलों को काटने के लिए ले जाते पकड़ा गया है।

थाना प्रभारी जीवाराम यादव शनिवार रात गश्त पर थे। तभी उन्हें सूचना मिली कि आगरा की ओर से एक पार्सल कंटेनर में बैलों को भरकर कुछ लोग ले जा रहे हैं। इस पर पुलिस फोर्स के साथ उन्होंने बस स्टैंड के पास हाईवे चौराहे पर घेराबंदी कर पार्सल कंटेनर को रोकना चाहा लेकिन पशु तस्करों ने वाहन को दौड़ा दिया। सिपाहियों ने दौड़ाकर कंटेनर को रुकवा दिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें से 22 बैल बुरी तरह ठूंसकर रखे गए थे। इसी बीच कंटेनर पर सवार तीन लोगों ने भागने की कोशिश की तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम अकबर निवासी सलारपुर जिला मुरादाबाद, बाबू खान निवासी मुरादाबाद तथा शहजाद निवासी कैराना शामली मेरठ बताया। थाना प्रभारी जीवाराम यादव ने बताया कि एक महीने के अंदर तीसरी बार पार्सल कंटेनर में बैलों को ले जाते पकड़ा गया है। अभी तक लगभग 100 बैलों को छुड़ाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि पकडे़ गए कंटेनर को पंजाब से बिहार ले जाया जा रहा था। कंटेनर से बरामद बैलों को इटावा की गोशाला में जगह न होने के कारण ऊसराहार गोशाला में पहुंचाया गया है।
विज्ञापन


- पार्सल कंटेनर में 22 बैल समेत तीन तस्कर गिरफ्तार
- बस स्टैंड के सपा हाईवे चौराहे पर पुलिस ने पकड़ा
- बैलों को पंजाब से बिहार ले जाया जा रहा था

































































































































































मुरादाबाद, मेरठ के ध्यानार्थ
फोटो नंबर 09- जसवंतनगर पुलिस की गिरफ्त में बैलों के तस्कर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed