{"_id":"596517234f1c1b636b8b4653","slug":"121499797283-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही ने लिखाई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिपाही ने लिखाई अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
नशेड़ी सिपाही के आटो में टक्कर मारने के बाद उससे मारपीट व सरकारी जीप में तोड़फोड़ के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस लाइन में तैनात सिपाही वकीलुद्दीन शुक्रवार रात शराब के नशे में सरकारी जीप लेकर भरथना चौराहे जा रहा था। ओवरब्रिज के पास उसने सामने से आ रहे एक आटो में टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए थे। घटना से गुस्साए लोगों के साथ सिपाही ने गाली गलौज की तो उन्हाेंने उसे पीट दिया। सरकारी जीप के शीशे भी तोड़ दिए और इटावा-बरेली मार्ग पर जाम लगा दिया था।
सीओ भरथना शिवराज सिंह ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। डॉक्टरी परीक्षण में सिपाही के नशे में होने की पुष्टि हुई थी। उसके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति भी की गई। इस मामले में सिपाही वकीलुद्दीन ने फ्रेंड्स कालोनी थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार को क्षति ग्रस्त करने, मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
- सिपाही ने नशे में आटो में टक्कर मारी थी, नाराज लोगों ने लगाया था जाम