{"_id":"5b5e0aaa4f1c1b50748b7e0a","slug":"111532889770-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी दर्शन कर लौट रहे परिवार को घायल कर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देवी दर्शन कर लौट रहे परिवार को घायल कर लूटा
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा। महेवा थाना बकेवर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अंदावा में शनिवार रात अन्नपूर्णा देवी के दर्शन करके आ रहे परिवार को ग्राम के ही तीन लोगों ने लूट लिया।
थाना पुलिस को दिए शिकायती पत्र में अंदावा निवासी चिंटू पुत्र नारायण ने बताया कि वह गत शनिवार को अपनी चार पहिया वाहन से परिवार सहित अन्नपूर्णा देवी के दर्शन को गया था। वापस आते समय रात्रि में लगभग 11 बजे गांव के पहले सुनसान जगह पर गांव के ही तीन नामजद लोगों ने गाड़ी में तोड़फोड़ करके नकदी, घड़ी व ड्राइविंग लाइसेंस छीन लिया।
बराउख चौकी प्रभारी गणेश गुप्ता ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है, सत्यता पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।