फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   डकैती की योजना बना रहे आठ लुटेरे पुलिस के हत्थे चढे

डकैती की योजना बना रहे आठ लुटेरे पुलिस के हत्थे चढे

Sat, 22 Jul 2017 11:38 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
डकैती की योजना बना रहे आठ लुटेरे पुलिस के हत्थे चढे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा । फ्रेंड्स कालोनी पुलिस ने कुनैरा बाईपास स्थित जुगल किशोर की बगिया के पास छापा मारकर आठ लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से असलहे , नगदी व अन्य सामान बरामद हुआ है। उन्होंने कई लूट की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया।

चौकी प्रभारी फ्रेंड्स कालोनी सतीश राठौर गश्त पर थे। उन्हें मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लुटेरे पचावली कुनैरा बाईपास स्थित जुगल किशोर की बगिया के पास मौजूद हैं। उन्होंने फोर्स के साथ वहां की घेराबंदी कर ली। लुटेरों को धर दबोचा। तलाशी में उनके पास से दो तमंचे, कारतूस, हथौड़ा, डंडा, चाकू बरामद हुआ है। लुटेरों ने अपने नाम अनुज कुमार पुत्र अजब सिंह, अवधेश पुत्र रघुपाल, आकाश पुत्र राम पाल, शिवम पुत्र शंभू, अतुल पुत्र अशोक, विशाल पुत्र गुड्डा निवासी कोकपुरा , अरुण पुत्र भूरे निवासी कैस्त थाना जसवंतनगर, आलोक कुमार पुत्र रवीद्र निवासी सराय चौरी थाना भरथना बताए हैं। वह लूट की योजना बना रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने इकदिल, फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र में लूट की कई वारदातों को अंजाम दिया। 18 हजार पांच सौ रुपये भी मिले हैं। चौकी प्रभारी सतीश राठौर ने बताया कि इन लोगों ने इकदिल क्षेत्र में एक महिला और फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र में लखना की महिला के पास से चेन लूटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- असलहे और नगदी बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed