{"_id":"596517254f1c1b3d488b471a","slug":"111499797285-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा न होने पर चोरी की घटनाओं में पुलिस ने लगाई एफआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुलासा न होने पर चोरी की घटनाओं में पुलिस ने लगाई एफआर
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
डेढ़ माह पूर्व हुई चोरी की छह घटनाओं में पुलिस कोई सुराग नहीं लगा पाई। इन मामलों में फाइनल रिपोर्ट लगा दी है।
गत 26 मई को बकेवर में विद्या विहार रोड स्थित व्यापारी हल्लू शर्मा के घर का ताला तोड़कर चोर लाखों के जेवर और नगदी चुरा ले गए थे। इस घटना के ठीक दो दिन बाद चोरों ने कस्बा बकेवर में ही शास्त्री नगर और अंबेडकर नगर में 5 लोगों के घरों पर निशाना साधा था। इनमें बसपा नेता रहीश खां सहित दो घरों से करीब 5 लाख से अधिक के जेवर और नगदी चुरा ले गए थे।
पुलिस लक्खी चोरी की घटनाओं का डेढ़ माह बाद भी खुलासा नहीं कर सकी। पुलिस ने शक व सीडीआर के आधार पर कुछ लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। चोरी की आधा दर्जन वारदातों का खुलासा करने में असमर्थ पुलिस ने इन मामलों में फाइनल रिपोर्ट लगा दी है। थानाध्यक्ष बकेवर जेपी पाल का कहना है कि वारदातों के खुलासे का प्रयास जारी रहेगा।
- डेढ़ माह पूर्व बकेवर में कई घरों से लाखों के जेवर और नगदी ले गए थे चोर