{"_id":"5c5f2090bdec22499d272271","slug":"101549738128-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक का सडक पर पडा मिला, पिता ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक का सडक पर पडा मिला, पिता ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसरेहर। थाना क्षेत्र के अंतर्गत चकवा बुजुर्ग सेंगर नदी पुल के पास शनिवार की सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। उसकी शिनाख्त चकवा बुजुर्ग गांव निवासी अभिषेक कुमार पुत्र मोहर सिंह के रूप में हुई। पिता ने हत्याकर शव डाले जाने की आशंका व्यक्त की है।
शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने सेंगर नदी पुल के पास एक युवक का शव पड़ा देखा गया। नजदीक एक बाइक पड़ी थी। शव पड़ा होने की खबर फैलते ही आसपास के गांव के अलावा चकवा बुजुर्ग के लोग भी आ गए। कुछ लोगों ने मृतक की शिनाख्त अभिषेक कुमार पुत्र मोहर सिंह कठेरिया के रूप में हुई। सूचना पर उनके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मोहर सिंह ने अपने पुत्र की हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि अभिषेक मिश्रा हीरो एजेंसी पर काम करता था।
शुक्रवार की शाम को जब वह इटावा से घर के लिए निकला तो उसने फोन कर घर आने की जानकारी दी थी। लेकिन बाद में उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। सुबह लोगों ने शव पड़े होने की जानकारी दी तो शव उसके पुत्र का था। उन्होंने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका व्यक्त की है। उन्होंने गांव में किसी से कोई दुश्मनी होने की बात से इंकार किया है।
विज्ञापन
सूचना पर मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक मुकेश बाबू चौहान ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभिषेक की बाइक की चेन टूटकर पीछे के पहिये में फंसी पाई गई । अनुमान है कि चेन टूटने से बाइक से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल जाएगा।