फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   प्लाट के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग

प्लाट के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग

Thu, 13 Jul 2017 12:18 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
प्लाट के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
मौजा गंसरा के नगला हरी में प्लाट के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष ने फायरिंग कर घर के छप्पर में आग लगा दी। पुलिस दोनो पक्षों को थाने ले गई। मामले में पूछताछ की जा रही है।

मौजा गंसरा के नगला हरी निवासी रवि कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर वह खेत पर काम करने गया था। उसकी पत्नी रीना देवी घर पर अकेली छप्पर में बैठी थी। उसके घर के सामने प्लाट है। दूसरे पक्ष के लोग उस प्लाट पर कब्जा करने की नीयत से तमंचे लेकर आए। उसके चबूतरे पर झोपड़ी रखने लगे। पत्नी के विरोध करने पर मारपीट और गाली गलौज की।
विज्ञापन


फायरिंग कर घर के छप्पर में आग लगा दी। वह जब मौके पर पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई। दूसरे पक्ष के बबलू पुत्र अजंट सिंह ने थाने में कहा कि विपक्षी मेरे प्लाट पर कब्जा किए हैं। वह अपना प्लाट खाली कराने पहुंचा तो इन लोगों ने विवाद खड़ा कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- छप्पर में लगाई आग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed