फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   महिला की गला दबाकर की गई थी हत्या

महिला की गला दबाकर की गई थी हत्या

Mon, 10 Jul 2017 11:43 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
महिला की गला दबाकर की गई थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
बसरेहर के रामनगर में महिला का शव कमरे में मिलने के मामले में कीडे़ के काटने से मौत होेने की बात सामने आने के बाद सोमवार को नया मोड़ आ गया। पोस्टमार्टम में महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नंदोई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ में उसने बताया कि दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर वारदात को अंजाम दिया था।

गांव रामनगर निवासी राकेश कुमार की पत्नी सुमन देवी सास ससुर के साथ रहती थी। उसका पति गुजरात में नौकरी करता है। शनिवार सुबह उसका शव कमरे में पड़ा मिला था। सूचना मिलने पर सुमन का भाई व अन्य रिश्तेदार आ गए। पूछताछ में उन्होंने बताया कि कीडे़ के काटने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट में सुमन की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने जब छानबीन की तो जानकारी मिली कि शुक्रवार रात उसका नंदोई घर आया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन


मुखबिर ने सूचना दी कि नंदोई संजय सिंह पुत्र गौतम सिंह निवासी जगमनपुर थाना करोर जिला कानपुर देहात कृपालपुरा गांव के पास खड़ा है। वह भागने की फिराक में है। एसओ भोलू सिंह भाटी ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह उस दिन ससुराल गया था। रात को जब सुमन सो रही थी तो उसने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। सुमन ने इसका विरोध किया और इसकी शिकायत करने की धमकी दी। इससे वह डर गया और सुमन की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। एसओ बसरेहर भोलू सिंह भाटी ने बताया कि सुमन के पति ने संजय के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- दुष्कर्म के प्रयास का विरोध करने पर दबाया गला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई पुष्टि
- मृतका के पति ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट, पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed