दुकान से 1 लाख 73 हजार रुपयों सेेे भरा बैग चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना। सोमवार को दिनदहाड़े नगर के मोहल्ला सब्जी मंडी स्थित चौधरी मार्केट में गुड़ के थोक विक्रेता आनंद कुमार की दुकान से 1 लाख 73 हजार रुपयों से भरी गोलक चोर चुराकर चंपत हो गए। पुलिस ने खाली गोलक खंडहर पड़े प्राथमिक चिकित्सालय से बरामद की। दुकानदार आनंद कुमार गुड़ वाले पुत्र बंसी लाल ने बताया कि वह आनंद गुप्ता एंड संस पर थोक में गुड़ बेचने का काम करते हैं। सोमवार को दोपहर 12 बजे के करीब उन्होंने अपने पार्टनर छैल बिहारी गुप्ता पुत्र रामदुलारे गुप्ता ने अपने घर से बैंक में जमा करने के लिए 1 लाख 53 हजार रुपये मंगवाए जिनको लेकर वह नगर की स्टेट बैंक शाखा में जमा करने के लिए गए ।
बैंक में सर्वर फेल होने के कारण रुपये जमा नहीं हो सके। वह रुपयों को लेकर वापस दुकान पर आया और वे रुपये दुकान में रखी गोलक में रख दिए। उस गोलक में 20 हजार रुपये गुड़ की बिक्री वाले पहले से ही रखे थे। रुपये रखने के बाद वह अपने घर खाना खाने के लिए चले गए। पार्टनर छैलबिहारी को दुकान पर छोड़ गए। थे। उस समय दुकान पर प्राय: आने-जाने वाला व्यक्ति बैठा था जिसको छोड़कर छैलबिहारी पेशाब करने चले गए। वह जब वापस आए तो दुकान से वह अज्ञात व्यक्ति और गोलक गायब थी। इसी बीच आनंद कुमार खाना खाकर घर से वापस आ गए। उन्हें घटना की जानकारी मिली। घटना को सुनकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इसी बीच एक अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को खाली पड़ी गोलक के संबंध में सूचना दी। एसआई अनुभव चौधरी, सिपाही अमित कुमार व मयंक कुमार के साथ इटावा बस स्टैंड के निकट खंडहर पड़े प्राथमिक चिकित्सालय गए। जहां से उन्हें खाली गोलक बरामद हुई। पुलिस चोर की पहचान दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से की जा रही है।।