फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,sucide,etawah,etawah news

कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी पर झूला युवक

Thu, 24 Sep 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
crime,sucide,etawah,etawah news
इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के चमरैटी मोहल्ले में 22 वर्षीय युवक का शव बुधवार सुबह उसके घर के अंदर बंद कमरे में तौलिया के बने फंदे पर लटकता मिला। परिजनों के मुताबिक युवक कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रहा था जिसके बारे में कभी बात नहीं करता था।
विज्ञापन

कस्बा व थाना इकदिल के चमरैटी मोहल्ले में मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे प्रेमचन्द का 22 वर्षीय पुत्र पंकज दिखाई नहीं दिया। इस पर मां गीता देवी उसे बाहर देखने गई। बाहर पुत्र न मिलने पर घर लौटीं और कमरे में जाकर देखा तो पंकज तौलिया के फंदे पर पंखे से लटक रहा था। महिला की चीखने-चिल्लाने पर परिजन व पड़ोसी एकत्र हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज गीतम सिंह ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों के मुताबिक पंकज बच्चों में सबसे बड़ा पुत्र था, तीन भाई छोटे और एक छोटी बहन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed