फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,sucide,etawah,etawah news

किसान के बेटे का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला

Tue, 30 Jun 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
crime,sucide,etawah,etawah news
इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के निवाड़ीखुर्द गांव में मंगलवार सुबह किसान के बेटे का शव घर से पांच सौ मीटर दूर नीम पेड़ से लटका मिला। उसका गला दुपट्टे से बने फंदे से कसा हुआ था। युवक की पत्नी मनमुटाव के चलते डेढ़ साल से मायके में हैं, जबकि साले ने बहनोई के बड़े भाई और उसकी पत्नी की वजह से आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के निवाड़ीखुर्द गांव निवासी किसान शिवप्रकाश मिश्रा के 27 साल का बेटा अभिषेक मिश्रा का शव मंगलवार सुबह घर से करीब 500 मीटर दूर एक खेत के पास नीम के पेड़ से लटका पाया गया। उसके गले में दुपट्टे से बना फंदा लगा था। मृतक के बड़े भाई सौरभ ने बताया कि अभिषेक सोमवार रात घर के बाहर लेटा हुआ था। उसकी पत्नी मायके में रह रही है। मंगलवार सुबह पड़ोसी खेत पर गए, तो वहां उन्होंने अभिषेक को इस हालत में देखा। उनकी सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि घर में ऐसी कोई वजह नहीं थी कि जिसके चलते उनका छोटा भाई ऐसा कदम उठाता।
विज्ञापन

थाना पुलिस ने शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर मिलने पर चकरनगर गांव निवासी मृतक का साला अभिषेक पोस्टमार्टम स्थल पर पहुंचा। उसने बताया कि उसने बहन की शादी चार पहले अभिषेक के साथ की थी। उसके बाद से ससुराल वाले बहन को प्रताड़ित कर रहे थे। इसी वजह से बहन करीब डेढ़ साल से मायके में रह रही है। उसके कोई संतान नहीं है। अभिषेक ने बताया कि घर में कलह की मुख्य वजह उसके बहनोई के बड़े भाई और उनकी पत्नी है। उन दोनों की वजह से उसके बहनोई ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है। मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed