{"_id":"621914da2c00ba715d03b646","slug":"crime-news-etawah-news-knp682578497","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग ने रची खुद के अपहरण की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग ने रची खुद के अपहरण की कहानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र में रहने वाले प्राइवेट स्कूल के शिक्षक के नाबालिग बेटे ने खुद के अपहरण की कहानी गढ़ डाली। लड़के ने फोन कर पिता से कहा कि कार समेत उसका अपहरण हो गया है। शिक्षक के इसकी सूचना देते ही पुलिस हरकत में आई, तो तीन घंटे में उसे जिला फिरोजाबाद से ढूंढ निकाला। पूछताछ में लड़के ने पुलिस को बताया कि घर लौटने में देरी होने पर वह परेशान हो गया था। इसलिए अपने अपहरण की कहानी गढ़ी थी।
फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में प्राइवेट शिक्षक का परिवार रहता है। गुरुवार की रात नौ बजे शिक्षक का 16 वर्षीय बेटा घर से कार लेकर निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। देर रात उसने पिता को फोन किया और बताया कि कार समेत कुछ लोगों ने उसे अगवा कर लिया है। अपहरणकर्ता उसे कही लेकर जा रहे हैं। यह सुनते ही शिक्षक घबरा गए। उन्होेंने बेटे के अपहरण की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी। इसके बाद थाना पुलिस सर्विलांस और एसओजी टीम के साथ नाबालिग लड़के की तलाश में जुट गई।
पुलिस ने तीन घंटे में उसे जिला फिरोजबाद के सिरसागंज के पास एक ढाबे से ढूंढ निकाला। लड़के को इटावा लाकर पुलिस ने पूछताछ की। लड़के ने बताया कि घर लौटते में देरी हो गई थी। इससे वह परेशान हो गया था। इसलिए खुद के अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी थी। दोपहर बाद पुलिस ने उसे हिदायत देकर परिजनों के हवाले कर दिया।