फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime,murder,etawah,etawah news

शराब पिलाने के बाद फावड़े से हत्या का फेंका शव

Thu, 10 Dec 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
crime,murder,etawah,etawah news
पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी - फोटो : ETAWHA
इटावा। बकेवर थानाक्षेत्र के सुनवर्सा गांव में शादी समारोह में आए युवक की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह गांव के बाहर उसका शव मिला। पास के ही निर्माणाधीन मकान से खून से सने कपड़े पहने युवक को पुलिस ने पकड़ा, जिसने हत्या करना स्वीकार किया है। परिजनों का आरोप है कि युवक की दो अंगूठियां, चेन और नगदी गायब है। वहीं पुलिस का दावा है कि शराब पीने के बाद हुए झगड़े में युवक की जान गई।
विज्ञापन

बकेवर कस्बे के किदवई नगर निवासी 38 वर्षीय आनंद कुमार पाल उर्फ बबलू पुत्र स्व. अमर सिंह पाल बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे पत्नी सुनीता के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम सुनवर्सा आया था। वह यहां मौसेरे ससुर भारत सिंह की पुत्री की शादी में शामिल होने गया था। गुरुवार सुबह खून से लथपथ उसका शव अज्ञात रूप में गांव की बस्ती के ठीक बाहर संपर्क मार्ग के किनारे सुनसान जगह पर पड़ा मिला। उसकी बाइक उसके ऊपर पड़ी थी। राहगीरों ने शव की सूचना यूपी 112 पुलिस को दी तो वह और थाना प्रभारी अंजन कुमार सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। जानकारी होने पर परिजन भी वहां पहुंच गए और आनंद की दो सोने की अंगूठियां व जंजीर और लगभग 10 हजार नगदी लूटकर उसकी हत्या कर शव फेंक दिए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जहां आनंद का शव पड़ा था उस सुनसान जगह पर सामने ही ब्रह्मदीन पाल का निर्माणाधीन मकान है जिसमें सिर्फ एक कमरा है। पुलिस ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई उत्तर नहीं मिला। मौके पर मौजूद एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह ने डॉग स्क्वॉड व फोरेंसिक टीम को बुलाया। इसके बाद कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो उसमें एक युवक चारपाई पर लेटा मिला जिसके कपड़ों में खून लगा था। ग्रामीणों ने बताया कि यह ब्रह्मदीन का छोटा पुत्र श्याम जी पाल है जिसे पुलिस थाने ले गई। पुलिस का दावा है कि युवक ने गुनाह कबूल लिया है। सुनीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने पकड़े गए श्याम जी पाल के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का दावा, शराब पीने के बाद हुआ दोनों में झगड़ा
थाना प्रभारी अंजन कुमार सिंह से जानकारी की तो उन्होंने बताया कि पकड़े गया श्याम जी व मृतक आनंद दोनों शादी कार्यक्रम से रात को शराब पीने के लिए साथ आए। वे कहीं से दो क्वार्टर शराब खरीद कर लाए और कमरे में दोनों ने शराब पी। शराब पीने के दौरान दोनों में झगड़ा हुआ जिसमें श्याम ने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी और शव को कमरे से खींचकर बाहर सड़क पर डाल दिया।
रात साढ़े दस बजे तक पत्नी के साथ समारोह में था आनंद
परिजनों ने बताया कि आनंद रात साढ़े दस बजे तक शादी समारोह में वरमाला पड़ने तक अपनी पत्नी के साथ मौजूद रहा। इसके बाद वह कहीं नजर नहीं आया। उन्होंने बताया कि वह गांव के ही एक व्यक्ति के साथ कहीं निकल गया और शादी की हलचल में सभी का ध्यान इस ओर नहीं गया। देर रात जब वह नहीं दिखा तो फोन लगाया, लेकिन उसका फोन बंद था।
नासिक में काम करता था आनंद
आनंद के दो पुत्र शिवम पाल व शिवेंद्र पाल दोनों रात में घर पर ही थे जो सुबह जानकारी होने पर घटनास्थल पर पहुंचे। बड़े पुत्र शिवम पाल ने बताया कि पिता नासिक में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते थे। शादी के चलते 26 नवंबर को घर आए थे। पिता व मां बकेवर से बुधवार करीब शाम तीन बजे शादी में शामिल होने बाइक से सुनवर्सा गांव आए थे। पिता सोने की चेन व अंगूठी पहने थे और करीब 10 हजार रुपये लेकर आए थे, जो सभी गायब हैं।
लूट के लिए हत्या या हत्या के बाद लूट!
मौका ए वारदात को देखते हुए अनुमान है कि आनंद की हत्या ब्रह्मादीन के अधबने मकान के अंदर की गई थी। इसके बाद हमलावर ने उसका शव घसीट कर सड़क पर डाला। उसकी हत्या उसके सिर पर किसी धारदार व वजनदार वस्तु के प्रहार और चेहरे को चाकुओं से गोद कर की गई थी। मृतक की पत्नी सुनीता के मुताबिक आनंद गले में 20 ग्राम वजन की सोने की जंजीर व दो अंगूठियां भी पहने हुआ था जो शव पर नहीं मिलीं। हमलावर आनंद की हत्या कर जंजीर व अंगूठी लूट ले गए। यह भी संभव है कि लूट का प्रयास असफल होने पर हमलावरों ने हत्या कर दी हो। यह जांच का विषय है।
इनसेट
हत्या के मामले की छानबीन की जा रही है और मौके से पकड़े गए श्याम जी ने हत्या कबूल की है। साथ शराब पीने के बाद हुए झगड़े के दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। फावड़े से प्रहार कर हत्या की गई है। पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
- ओमवीर सिंह, एसपी ग्रामीण
बकेवर शराब ठेके से ब्लैक में खरीदी गई थी शराब
आनंद की हत्या में पकड़े गए श्याम जी से पुलिस की पूछताछ में ये बात सामने आई कि आनंद व श्याम जी ने एक साथ देर रात करीब 11 बजे बकेवर ठेके से शराब लाकर पी थी। उन्होंने दो क्वार्टर देशी शराब 200 रुपये में ब्लैक के दामों में खरीदी थी। इसमें से एक क्वार्टर आनंद ने अकेले ही पी ली थी। दूसरे क्वार्टर में दोनों ने आधी आधी पी और दोनों में झगड़ा होने लगा था। इस पर उसने आनंद की हत्या कर दी।

पिता की भी करीब 35 साल पहले हुई थी हत्या
सुनवर्सा में मारे गए आनंद कुमार पाल के पिता अमर सिंह पाल की भी करीब 35 साल पहले बकेवर में ही आपसी रंजिश को लेकर हत्या हुई थी। अमर सिंह की हत्या के मामले में उनके पड़ोस के ही लोग आरोपी थे। शुरुआती जांच में पुलिस इस पहलू पर भी नजर रखे हुए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed