फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   crime

दम नहीं निकला, तो माथे पर ठोंक दिया कीला

Tue, 11 May 2021 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
crime
इटावा। सदर कोतवाली क्षेत्र के अलकापुरी में गुड्डू (40) की हत्या का 48 घंटे के भीतर पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि हत्यारोपी प्रतीक उर्फ लाले गौर की मां के कान के कुंडल गुड्डू ने चुरा लिए। उन्हें बेचकर गुड्डू ने सारा पैसा स्मैक व नशीले इंजेक्शन उड़ा दिया था।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर हुए विवाद में हत्यारोपी ने गुड्डू के गले व शरीर पर चाकू से कई वार किए। जब उसकी जान नहीं निकली, तो गुस्से में उसके माथे पर कीला ठोंक दिया था। इसके बाद गुड्डू की सांसे थम गई थीं। पुलिस ने हत्यारोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रशांत कुमार प्रसाद ने मंगलवार को सदर कोतवाली में प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्र के कबीरगंज में सेवानिवृत रोडवेज कर्मचारी रामवीर की मौत के बाद से उनका मकान खंडहर पड़ा है। इसी मकान में सोमवार को शहर के स्वरूप नगर निवासी गुड्डू का शव मिला था। उसके गले और शरीर पर कई जगह पर धारदार हथियार (चाकू ) के घाव मिले थे। गला भी रेता गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके माथे पर एक कीला भी ठुंका हुआ था। गुड्डू के बड़े भाई राजू ने शव की पहचान जले पैरों व कपड़ों से की थी। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। एसपी ने बताया कि शक के आधार पर गुड्डू के साथी नशेबाज अलकापुरी निवासी प्रतीक उर्फ लाले को पकड़ा गया। पुलिस की पूछताछ में प्रतीक कुछ ही देर बाद टूट गया। उसने गुड्डू की हत्या की जुर्म कबूल कर लिया। कहा कि गुड्डू ने उसकी मां के कुंडल चुरा लिए थे। मांगने पर कुंडल नहीं लौटा रहा था। इसी बात से वह नाराज था। सोमवार को वह नशा करने के बहाने खंडहरनुमा मकान में ले गया।

वहां गुड्डू को नशे के इंजेक्शन का ज्यादा डोज दे दिया। जब वह नशे में जमीन पर लेट गया, तभी चाकू से उसका गला रेत दिया। शरीर पर कई और वार किए। इसके बाद भी गुड्डू की सांस चलती देख वह घबरा गया। उसने पास पड़ा एक कीला उठाया और गुड्डू के माथे पर ठोंक दिया। इसके बाद गुड्डू की मौत हो गई। एसपी के मुताबिक हत्यारोपी को गिरफ्तार करके वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है। हत्यारोपी को कोर्ट पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed