{"_id":"5e876afc8ebc3e768a1b3eba","slug":"crime-etawha-news-knp553595748","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन उल्लंघन में मिठाई की दुकान सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन उल्लंघन में मिठाई की दुकान सील
विज्ञापन
इटावा। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर जिला प्रशासन सख्त हो गया है। शुकवार को पक्का तालाब चौराहे पर खुली मिली एक मिठाई की दुकान को सील कर दिया गया। मैनपुरी-तंबाकू फैक्टरी चालू मिलने पर फैक्टरी संचालक समेत तीन के खिलाफ लॉकडाउन का मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पक्कातालाब चौराहे पर हीरालाल मिष्ठान भंडार की दुकान है। लॉकडाउन के बावजूद ये दुकान पिछले कई दिनों से सुबह 12 बजे तक खोली जा रही थी। दुकान पर समोसे, कचौड़ी और मिठाइयां बेची जा रही थीं। शुक्रवार को शहर में भ्रमण पर निकलने एसडीएम सदर सिद्धार्थ, सीओ सिटी वैभव पांडेय ने दुकान खुली देखी। एसडीएम ने दुकानदार को फटकार लगाने के साथ दुकान सील करा दी। आसपास के लोगों ने बताया कि दुकानदार ने नगर पालिका के कम्युनिटी किचन में 21,000 रुपये दान दिए थे। रुपये देने के बाद से ही वह दुकान खोलने लगा था। चौराहे पर पुलिस भी मौजूद रहती है लेकिन किसी ने उसकी दुकान बंद नहीं कराई।
इसी तरह लॉकडाउन के दौरान मैनपुरी-तंबाकू की पैकिंग करने वाली फैक्टरी पर कोतवाली पुलिस ने छापा मारा। घर में संचालित फैक्टरी में कुछ महिलाएं पैकिंग कर रहीं थीं। पुलिस फैक्टरी संचालक रामसिंह, उनके बेटे हिमांशु और विजय सिंह पुत्र जगन्नाथ निवासी सफी मोहल्ला को थाने उठा ले गई। महिलाओं को लॉकडाउन तक फैक्टरी न आने की हिदायत देकर घर भेज दिया गया। कोतवाल रमेश सिंह ने बताया कि लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसडीएम ने चौबिया और बसरेहर क्षेत्र के गांवों और कस्बों में लॉकडाउन का लायजा लिया।
विज्ञापन
उधर, जिलाधिकारी जेबी सिंह का कहना है कि लॉकडाउन में केवल किराना,सब्जी, फल, दूध, दवाओं जैसी जरूरी सामग्री की दुकानें ही सुबह 08 से 11 बजे तक खुल सकती हैं। इसके अलावा अगर कोई दुकान खुली मिली तो दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। आटो, ईरिक्शा और टेंपा भी चलते मिले तो सीज कर दिए जाएंगे, साथ ही चालक व मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। बेवजह आकर कोई सड़कों और गलियों में भी मिला तो मुकदमा कराया जाएगा। लोग घरों पर रहें, सब्जी, किराना, दवाओं की होम डिलीवरी हो रही है फोन कर मंगाएं, कोई बड़ी समस्या हो तो कंट्रोल रूम के नंबर 05688-259697 और 9045032394, 9045253394 पर जानकारी दें।